देश

Independence Day 2025: PM Modi ने राजघाट से किया स्वतंत्रता दिवस का शुभारंभ, शेयर किया देश के नाम पहला संदेश

Independence Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वे सीधे लाल किले पहुंचे, जहां उन्होंने भारत माता के तिरंगे को फहराया और देशवासियों को अपने पारंपरिक स्वतंत्रता दिवस संबोधन के माध्यम से संबोधित किया.

यह उनका लगातार 12वां स्वतंत्रता दिवस भाषण है. इस साल की थीम ‘नया भारत’ है, जो 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण के लिए और अधिक मेहनत करने का आग्रह किया. उन्होंने लिखा, “सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिन हमें हमारे

स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करे. जय हिंद!”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “मेरी कामना है कि यह खास अवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और ऊर्जा लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण में नई गति मिले. जय हिंद!”

लाल किले पर हुआ भव्य स्वागत

लाल किले पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया. इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में खास बात यह रही कि **ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न भी मनाया गया.** इस अवसर पर देशभर के नागरिकों में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया.

ये भी पढ़ें- Independence Day 2025: ज्योतिष दृष्टि से बहुत ही खास है तिरंगे के रंग, रंगों में छिपा है भारत की आत्मा का संदेश

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

22 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

29 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

30 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

35 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

37 minutes ago