AI Summit 2026: दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री वैष्णव ने बुधवार को घोषणा की कि भारत ने “24 घंटे में एआई जिम्मेदारी अभियान के लिए सबसे अधिक संकल्प प्राप्त करने” का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है.
मंत्रालय के ओर से आधिकारिक बयान के मुताबिक, भारत ने एआई इम्पैक्ट समिट के बीच 16–17 फरवरी 2026 के 24 घंटे की अवधि में कुल 2,50,946 वैध संकल्प प्राप्त कर यह खिताब अपने नाम किया.
आईटी मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि यह देशव्यापी ‘एआई रिस्पॉन्सिबिलिटी प्लेज (एआई जिम्मेदारी संकल्प)’ अभियान 16 फरवरी को इंडिया एआई मिशन के तहत इंटेल इंडिया के सहयोग से शुरू किया गया था, जिसके तहत नागरिकों को एआईप्लेज.इंडियाएआई.गव.इन पोर्टल के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक, समावेशी और जिम्मेदार उपयोग का संकल्प लेने के लिए आमंत्रित किया गया.
इस उपलब्धि की घोषणा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान की गई, जहां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के निर्णायक ने आधिकारिक रूप से इस रिकॉर्ड की पुष्टि की.
इस पहल के तहत प्रतिभागियों को डेटा गोपनीयता, जवाबदेही, पारदर्शिता और गलत सूचना से निपटने जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर विचार करने के लिए प्रेरित किया गया. संकल्प पूरा करने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल बैज और एआई लर्निंग पाथवे तक पहुंच प्रदान की गई.
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “यही वह दिशा है जिसमें देश को आगे बढ़ना चाहिए- एक ऐसे भविष्य की ओर जहां एआई को जिम्मेदारी के साथ अपनाया जाए.” उन्होंने युवाओं को एआई के नैतिक और जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह प्रेरणा दी कि एआई का उपयोग समाज के हित में किया जाए, ताकि यह तकनीक लोगों के जीवन को बेहतर बनाए और जिम्मेदारी से इस्तेमाल हो.
ये भी पढ़ें: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में ‘रोबोटिक डॉग’ पर मचा बवाल, कौन हैं गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह?
मंत्री ने आगे कहा कि इस अभियान में रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी हुई, जो शुरुआती 5,000 संकल्पों के लक्ष्य से कहीं अधिक है. यह जिम्मेदार एआई अपनाने को लेकर जनता की जागरूकता और सहभागिता को दर्शाता है.
‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, वैश्विक तकनीकी नेता, प्रमुख शोधकर्ता, बहुपक्षीय संस्थाएं और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं. इस समिट में समावेशी विकास में एआई की भूमिका पर चर्चा की जा रही है. ये समिट 16 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…