Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Mandapam

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और एक्सपो-2026' का उद्घाटन किया. 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पीएम मोदी ने भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा और निवेश के अवसरों को रेखांकित किया.

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक हुई. 31 अक्टूबर से शुरू होने वाले विराट महोत्सव को लेकर साधकों ने राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया.

विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व कार्याध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष का भव्य उद्घाटन समारोह आज (27 सितंबर) नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.

भारत मंडपम में आयोजित मोदी-शी बैठक का मुख्य ध्यान एलएसी (LAC) पर सैन्य वापसी (डिसइंगेजमेंट), सीमा पर स्थिरता, व्यापार असंतुलन और भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य पर केंद्रित रहा.

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों, प्रतिनिधिमंडलों और विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में भव्य ब्रिक्स गाला डिनर का आयोजन किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ गर्मजोशी भरे सौहार्द के पल साझा किए, जहां तीनों नेताओं को हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए देखा गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में कई विश्व नेताओं का स्वागत किया. 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में नेताओं के स्वागत के दौरान तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर की भव्य तस्वीर पृष्ठभूमि में नजर आई.

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने इथियोपिया और मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ बैक-टू-बैक उच्चस्तरीय बैठकें की हैं. रक्षा, सेमीकंडक्टर और माइनिंग के क्षेत्र में होने जा रहे इन बड़े समझौतों ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नया भूचाल ला दिया है.

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज 25 मई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में IFFCO की 55वीं सालाना आम बैठक (AGM) को संबोधित कर रहे हैं. इस महा-बैठक में 1500 से अधिक प्रतिनिधि 'विकसित भारत' के निर्माण और कृषि विकास पर चर्चा होगी.

भारत मंडपम, नई दिल्ली में 16वां SATCAB Symposium 2026 आयोजित हुआ. विषय Reconstructing news discourse with new models for broadcast and digital media था. सीएमडी उपेंद्र राय ने टीवी से मोबाइल की ओर बदलाव, निष्पक्ष पत्रकारिता की चुनौतियों और मीडिया के बदलते स्वरूप पर खुलकर अपनी बात रखी.