देश

INDIA Alliance: बैठक से पहले नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने की मांग, शिवसेना ने पूछा- रथ का सारथी कौन

INDIA Alliance: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन फिर से एक्टिव हो गया है. चुनाव के बाद अब विपक्षी नेताओं का आज (19 दिसंबर) दिल्ली में जुटान हो रहा है. बैठक में देश के 28 सियासी दलों के नेता शामिल होंगे. जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग से लेकर रणनीति पर मंथन होगा. बैठक से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने बड़ी मांग की है. इसके अलावा शिवसेना (UBT) ने भी अपने मुखपत्र सामना में नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

“नीतीश कुमार को बनाया जाए पीएम उम्मीदवार”

जेडीयू नेता और विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महागठबंधन नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार घोषित कर दे. अगर ऐसा किया जाएगा, तो ही फायदा होगा. इस मांग के पीछे की वजह पूछने पर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महागठबंधन में सिर्फ नीतीश कुमार ही साफ-सुथरा छवि वाले नेता हैं. वहीं एक मात्र ईमानदार छवि वाले नेता हैं.

“रथ में 28 घोड़े हैं, लेकिन रथ का सारथी कोई नहीं है”

वहीं शिवसेना ने मुखपत्र सामना में लिखा है कि इंडिया गठबंधन का महत्व बढ़ाया जाना चाहिए. आज इस रथ में 28 घोड़े हैं, लेकिन रथ का सारथी कोई नहीं है, इसलिए रथ अटक गया है. सामना में तंज कसते हुए लिखा गया है कि दिल्ली में सिर्फ इकट्ठा होना, दोपहर का भोजन करना और सबके हाथ पोंछकर घर चले जाने की व्यवस्था में अब सुधार होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- India Alliance Meeting: सीट शेयरिंग पर फॉर्मूला या NDA के खिलाफ रणनीति, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष का क्या है प्लान?

प्रेशर पॉलिटिक्स का खेल या फिर कुछ और

माना जा रहा है कि आज (19 दिसंबर) दिल्ली में होने वाली बैठक में सीट बंटवारे को लेकर अहम चर्चा होने वाली है. जिसको लेकर पार्टियों के नेता दबाव बनाने में जुट गए हैं. प्रेशर पॉलिटिक्स के तहत अरविंद केजरीवाल ने रविवार (17 दिसंबर) को बठिंडा में बयान दिया था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला था.

गठबंधन की एकता पर सवाल

बता दें कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग समेत अन्य मुद्दों पर सहमति नहीं बन पा रही है. इसके अलावा गठबंधन में शामिल दलों के नेता एकदूसरे पर हमला बोलने से भी नहीं कतराते हैं. जिससे गठबंधन के भविष्य और उसकी एकता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago