बिजनेस

एप्पल ने भारत में उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड, सात महीने में प्रोडक्शन 10 अरब डॉलर के पार

दुनिया की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल का भारत में उत्पादन पर भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में, कंपनी ने भारत में आईफोन उत्पादन का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. मोदी सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना के सकारात्मक प्रभाव के कारण चालू वित्त वर्ष 2024-25 के पहले सात महीनों में भारत में आईफोन का उत्पादन 10 अरब डॉलर को पार कर गया है, जिसमें से 7 अरब डॉलर का निर्यात किया गया.

14 अरब डॉलर के आईफोन का निर्माण

पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में एप्पल ने भारत में 14 अरब डॉलर के आईफोन का निर्माण किया था, जिसमें से 10 अरब डॉलर से अधिक के आईफोन का निर्यात हुआ था. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे स्मार्टफोन PLI योजना का एक और अहम मील का पत्थर बताया. उन्होंने कहा, “एप्पल के 10 अरब डॉलर के आईफोन उत्पादन में से 7 अरब डॉलर का निर्यात किया गया. भारत से कुल स्मार्टफोन निर्यात 7 महीनों में 10.6 अरब डॉलर को पार कर चुका है.”

7 अरब डॉलर के फोन निर्यात

इसके अलावा, मंत्री वैष्णव ने यह भी जानकारी दी कि एप्पल के इकोसिस्टम ने चार वर्षों में 1,75,000 नए रोजगार सृजित किए हैं, जिनमें से 72 प्रतिशत महिलाएं हैं. क्यूपर्टिनो (कैलिफोर्निया) स्थित एप्पल ने चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में 60,000 करोड़ रुपये (करीब 7 अरब डॉलर) के आईफोन का निर्यात किया. अप्रैल से अक्टूबर तक के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने हर महीने लगभग 8,450 करोड़ रुपये (1 अरब डॉलर) के आईफोन निर्यात किए हैं.

यह भी पढ़ें- एप्पल इंडिया का वित्त वर्ष 2024 में मुनाफा बढ़कर हुआ 2,745 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 36 फीसदी का उछाल

इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि जुलाई-सितंबर की अवधि में एप्पल ने भारत में अब तक का सबसे उच्चतम रेवेन्यू दर्ज किया, जो कंपनी के भारत में बढ़ते प्रभाव और उत्पादन क्षमता को दर्शाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

6 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

7 hours ago