बिजनेस

साल 2023 में 95 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक पहुंचे भारत, पर्यटन मंत्री ने संसद में पेश किया आंकड़ा

Indian Tourism Industry: शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार (25 नवंबर) को सरकार ने संसद में बताया कि 2022-23 में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन क्षेत्र का योगदान 5 प्रतिशत होगा. लोकसभा में एक लिखित जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह भी कहा कि 2023 में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की कुल संख्या 95 लाख 20 हजार रही. जवाब में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इनमें से अवकाश और मनोरंजन के लिए यात्रा करने वाले पर्यटकों की हिस्सेदारी 46.2 प्रतिशत थी. जबकि, भारतीय प्रवासियों की हिस्सेदारी 26.9 प्रतिशत थी.

2022-23 में जीडीपी में पर्यटन क्षेत्र का योगदान 5 फीसदी

मंत्री ने कहा कि तीसरे पर्यटन उपग्रह खाते, 2015-16 के अनुसार, 2018-19 के लिए देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन क्षेत्र का प्रतिशत योगदान 5.01 प्रतिशत था, जबकि 2022-23 के लिए हिस्सेदारी पांच प्रतिशत थी. साल 2020-21 के लिए यह 1.50 प्रतिशत और वर्ष 2021-22 के लिए 1.75 प्रतिशत था.

167 देशों के लोगों के लिए ई-मेडिकल वीजा

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि विदेशी नागरिकों को चिकित्सा उपचार के लिए भारत आने में सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार ने 167 देशों के लोगों के लिए ई-मेडिकल वीजा या ई-मेडिकल अटेंडेंट वीजा सुविधा का विस्तार किया है.

इसके अलावा उनसे यह भी पूछा गया कि क्या सरकार ने घरेलू पर्यटन पर बढ़ते हवाई किराए के प्रभाव का विश्लेषण करने के लिए हाल ही में कोई आकलन या अध्ययन किया है और यदि हां, तो उसका ब्यौरा क्या है. मंत्री ने अपने जवाब में कहा, “घरेलू पर्यटन पर बढ़ते हवाई किराए के प्रभाव का विश्लेषण करने के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा ऐसा कोई अध्ययन नहीं किया गया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

22 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago