देश

अमरनाथ यात्रा के लिए सेना का Operation Shiva, 8,500 से अधिक सैनिकों की तैनाती

Operation Shiva: भारतीय सेना ने श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने और यात्रा की निर्बाध सम्पन्नता सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑपरेशन शिवा 2025’ शुरू किया है. यह उच्च तीव्रता वाला ‘ऑपरेशन शिवा’ नागरिक प्रशासन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ समन्वय में संचालित किया जा रहा है.

इस बार यहां सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है, विशेषकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान समर्थित आतंकियों से उत्पन्न खतरे के मद्देनजर कड़ी चौकसी बरती जा रही है. सेना के मुताबिक इस वर्ष की यात्रा के लिए 8,500 से अधिक सैनिकों की तैनाती की गई है.

इन सैन्य कर्मियों को विभिन्न प्रकार की तकनीकी और परिचालन क्षमताओं से सुसज्जित किया गया है. सुरक्षा के तहत एक गतिशील आतंकवाद विरोधी ग्रिड, रोकथाम आधारित सुरक्षा तैनाती और कॉरिडोर सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं. इसके अलावा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया में नागरिक प्रशासन को हरसंभव सहायता दी जा रही है.

बूथ में 2 लाख लीटर ऑक्सीजन का भंडार जमा है

सेना का कहना है कि तैनातियों और जिम्मेदारियों के अंतर्गत 50 से अधिक काउंटर-यूएएस और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम्स के साथ एक मजबूत ड्रोन रोधी ग्रिड तैनात किया गया है. नियमित यूएवी मिशन और यात्रा मार्गों एवं पवित्र गुफा की लाइव निगरानी की जा रही है.

वहीं, पुल निर्माण, ट्रैक चौड़ीकरण और आपदा न्यूनीकरण का कार्य संभालने के लिए इंजीनियर टास्क फोर्स को तैनात किया गया है. 150 से अधिक डॉक्टर और चिकित्सा कर्मी, 2 एडवांस ड्रेसिंग स्टेशन, 9 मेडिकल एड पोस्ट, एक 100-बेड का अस्पताल और 26 ऑक्सीजन बूथ उपलब्ध कराए गए हैं. ऑक्सीजन बूथ में 2,00,000 लीटर ऑक्सीजन का भंडार है.

आपात स्थिति के लिए भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर तैयार

सेना की सिग्नल कंपनियां निर्बाध संचार सुनिश्चित कर रही हैं, जबकि ईएमई टीमें तकनीकी सहायता प्रदान कर रही हैं और बम निष्क्रियता एवं निपटान दस्ते भी सक्रिय हैं. यहां 25,000 लोगों के लिए आपातकालीन राशन, क्विक रिएक्शन टीमें, टेंट सिटी, जल बिंदु और बुलडोज़र, खुदाई मशीनों सहित भारी उपकरणों की व्यवस्था की गई है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर तैयार स्थिति में हैं.

भारतीय सेना अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही है ताकि यात्रा मार्गों पर मजबूत निगरानी बनी रहे. जम्मू से पवित्र गुफा तक की यात्रा की लाइव ट्रैकिंग की जा रही है, जिसमें उच्च-रिज़ॉल्यूशन पीटीजेड कैमरे और ड्रोन फीड्स की सहायता ली जा रही है.

इसके अलावा काफिलों की रियल टाइम निगरानी से किसी भी खतरे की पहले से पहचान की जा रही है और मल्टी-एजेंसी समन्वय के जरिए तीव्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा रही है. ऑपरेशन शिवा 2025 भारतीय सेना की इस अटल प्रतिबद्धता का प्रतीक है कि हर श्रद्धालु की अमरनाथ यात्रा सुरक्षित, सुगम और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक हो.


ये भी पढ़ें: Uttarakhand news: कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड में बड़ी साजिश का पर्दाफाश! पुलिस ने पकड़े 125 किलो डायनामाइट, क्या उत्तराखंड दहलाने की थी साजिश?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

11 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

27 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

35 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago