India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास स्थित नूर खान एयरबेस पर बड़ी और सटीक जवाबी कार्रवाई की है. अब इस ऑपरेशन की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिनमें बेस के कई हिस्सों में भारी तबाही और आग की लपटें साफ़ देखी जा सकती हैं.
नूर खान एयरबेस इस्लामाबाद से महज़ 10 किलोमीटर की दूरी पर है और इसे पाकिस्तान की सबसे संवेदनशील मिलिट्री जगहों में गिना जाता है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, यहां पाकिस्तान ने लगभग 3800 ड्रोन तैनात कर रखे थे, जिनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ हमलों के लिए किया जाना था.
पिछले कुछ हफ्तों में पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में ड्रोन के जरिए बार-बार घुसपैठ की कोशिशें और फायरिंग की घटनाएं हुई थीं. इन हरकतों के जवाब में भारतीय सेना ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम इस नूर खान बेस को निशाना बनाया और इसे पूरी तरह से तबाह कर दिया.
ऑपरेशन के बाद सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बेस के रनवे, हैंगर और ड्रोन्स से भरे गोदामों को गंभीर नुकसान पहुँचा है. ऐसे खबर आ रही है की कई ड्रोन मलबे में तब्दील हो गए हैं.
पाकिस्तानी मीडिया और सेना की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सैटेलाइट इमेज इस हमले की पुष्टि करते हैं.
भारत की इस कार्रवाई को पाकिस्तान के लिए एक सख़्त चेतावनी माना जा रहा है कि अगर उसने सीमा पार से आतंकी गतिविधियों और ड्रोन हमले जारी रखे, तो हर बार और भी ज़्यादा तीखा जवाब मिलेगा.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना स्थानीय लोगों की आड़ में कर रही है भारतीय सीमा पर फायरिंग
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…