Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तानी सेना स्थानीय लोगों की आड़ में कर रही है भारतीय सीमा पर फायरिंग

पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LoC) पर मानव ढाल बनाकर भारतीय चौकियों पर फायरिंग की, जिससे सीमा पर तनाव बढ़ गया. भारतीय सेना ने संयम बरतते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की.

India Pakistan War

पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों से सीमा पर तनाव बढ़ा दिया है. ताजा घटनाक्रम में, नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तान की ओर से भारतीय चौकियों पर फायरिंग की गई. हैरानी की बात यह है कि इस बार पाक सेना ने अपने ही स्थानीय नागरिकों को इंसानी ढाल बनाकर हमला किया.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजरों ने सीमा से लगे गांवों के निर्दोष लोगों को आगे रखकर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की. इसका उद्देश्य था कि भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई से पीछे हट जाए, ताकि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को कठघरे में खड़ा किया जा सके.

हालांकि, भारतीय सेना ने बड़ी समझदारी और संयम के साथ स्थिति को संभाला. भारतीय जवानों ने सुनिश्चित किया कि किसी भी आम नागरिक को कोई नुकसान न पहुंचे.

सेना के अधिकारियों ने इस हरकत को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन बताया है. उन्होंने साफ कहा कि मासूमों को ढाल बनाना युद्ध के नियमों और मानवाधिकारों के खिलाफ है.

इस प्रकार की घटनाएं यह दिखाती हैं कि पाकिस्तान किस हद तक गिर सकता है और किस तरह वह अपनी नाकामी को छिपाने के लिए निर्दोष लोगों की जान को खतरे में डालता है.

ये भी पढ़ें: भारतीय सैनिकों के रोने से लेकर एयरपोर्ट धमाकों तक…PIB फैक्ट चेक में बेनकाब हो गया कायर पाकिस्तान, फेक न्यूज प्रोपैगेंडा औंधे मुंह गिरा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital