भारत-पाकिस्तान के बीगडे़ रिश्तों के बीच चीन भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने में जुटा हुआ था. इसके लिए वह अपने सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स का इस्तेमाल कर रहा था. भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए ग्लोबल टाइम्स के एक्स अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया है. अब देश में कोई भी इस अकाउंट के जरिए फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा को नहीं देख पाएगा.
इसके अलावा भारत ने भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान को खुला समर्थन देने वाले तुर्किये का ब्रॉडकास्टर ‘TRT World’ का भी एक्स अकाउंट बंद कर दिया है. तुर्किये ने भारत पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बीच पाकिस्तान को ड्रोन स्प्लाई किया था.
चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स पर यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब अरुणाचल प्रदेश में चीन की दखलंदाजी को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम बदलने की कोशिश की, जिसका भारत ने तीखा विरोध किया. विदेश मंत्रालय ने इसे बेतुका और व्यर्थ प्रयास करार देते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा. मंत्रालय ने चीन के इस कदम को पूरी तरह से खारिज कर दिया.
विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की. बयान में कहा गया, “हमने देखा है कि चीन अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने के अपने निरर्थक प्रयासों में लगा है. हम अपने सैद्धांतिक रुख के अनुरूप इन प्रयासों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं.” यह कदम भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता और चीन के प्रोपेगेंडा के खिलाफ मजबूत प्रतिक्रिया को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: भारत ने अरुणाचल प्रदेश में नाम बदलने की चीनी कोशिशों को बताया “व्यर्थ और हास्यास्पद”, कड़ा विरोध दर्ज
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…