नई दिल्ली, 14 मई 2025: चीन द्वारा भारत के अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने की कोशिशों पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री रंधीर जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चीन की ये कोशिशें पूरी तरह से “व्यर्थ और हास्यास्पद” हैं, जिन्हें भारत पूरी तरह से खारिज करता है.
विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया “हमने देखा है कि चीन बार-बार अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बदलने की व्यर्थ और हास्यास्पद कोशिशें कर रहा है. हमारे सैद्धांतिक रुख के अनुसार, हम ऐसी सभी कोशिशों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं. इस तरह का रचनात्मक नामकरण उस अटल सच्चाई को नहीं बदल सकता कि अरुणाचल प्रदेश था, है और हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहेगा.”

इस बयान के ज़रिए भारत ने एक बार फिर दोहराया है कि अरुणाचल प्रदेश पर चीन की कोई भी दावेदारी ऐतिहासिक तथ्यों और ज़मीनी सच्चाई से परे है.
यह बयान उस समय आया है जब चीन ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों को अपने नक्शों और दस्तावेज़ों में अलग-अलग नाम देने की कोशिश की है, जिसे भारत ने पहले भी कई बार सिरे से खारिज किया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
