देश

देश की टैक्स कमाई में बढ़ोतरी, डायरेक्ट कर 22.78 लाख करोड़ के पार; मोदी सरकार ने जारी किए आंकड़े

भारत के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर सामने आई है. वित्त वर्ष 2025-26 में देश का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन सालाना आधार पर 4.09 प्रतिशत बढ़कर 22.78 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 21.88 लाख करोड़ रुपये था.

आयकर विभाग ने जारी किए आंकड़े

आयकर विभाग के मुताबिक, इस दौरान 3.34 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया. रिफंड के बाद शुद्ध कर संग्रह (Net Tax Collection) 19.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 17.76 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 9.40 प्रतिशत अधिक है.

कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. समीक्षा अवधि में शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह 8.89 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 7.77 लाख करोड़ रुपये था. वहीं गैर-कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 10.03 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 9.47 लाख करोड़ रुपये था.

STT और GST में भी बढ़ोतरी

सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) से 50,279 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जो पिछले साल 49,201 करोड़ रुपये थी. जीएसटी कलेक्शन में भी बढ़ोतरी देखी गई है. जनवरी महीने में सकल जीएसटी संग्रह 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल जनवरी में यह 1.82 लाख करोड़ रुपये था. अप्रैल से जनवरी 2025-26 की अवधि में कुल जीएसटी संग्रह 18.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत ज्यादा है.


ये भी पढ़ें: Akasa Air के दफ्तर पहुंची GST टीम; CEO विनय दुबे को मुंबई न छोड़ने की हिदायत, एयरलाइन ने बताया रूटीन जांच


कुल मिलाकर, टैक्स कलेक्शन के आंकड़ों में वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

22 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

57 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago