देश

PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, पहली बार दिल्ली आईं, दोनों बेटों को साथ लाईं

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपने दोनों बेटों के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद रहे. उपमुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा था.

सुनेत्रा पवार ने प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी शिष्टाचार भेंट की. मुलाकात के समय उनके साथ परिवार के सदस्य और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे.

सुनेत्रा पवार ने क्या कहा?

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने मुलाकात की फोटो शेयर कर लिखा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट हुई. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में बताया कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, मैंने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की.

अजित पवार के जाने रिक्तता आई उसे भरना नामुकिन- गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से भेंट हुई. हम सबके प्रिय स्व. अजित पवार के जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में जो रिक्तता आई है, उसे भरना आसान नहीं है, पर जनकल्याण और प्रदेश के विकास के उनके विजन को साकार करना हम सभी का साझा कर्त्तव्य है, जिसमें आपका संकल्प बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा.

उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

इससे पहले 10 फरवरी को सुनेत्रा पवार ने मंत्रालय में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र के कल्याण के लिए अटूट निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना जारी रखेंगी. उनके साथ एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, राज्य इकाई के प्रमुख सुनील तटकरे और छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, नरहरि जिरवाल सहित अन्य मंत्री भी मौजूद थे.

उन्होंने 31 जनवरी को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उन्हें खेल एवं युवा कल्याण, उत्पाद शुल्क एवं अल्पसंख्यक मामलों के विभाग आवंटित किए गए. मंगलवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली कैबिनेट बैठक में भाग लिया.


ये भी पढ़ें: देश की टैक्स कमाई में बढ़ोतरी, डायरेक्ट कर 22.78 लाख करोड़ के पार; मोदी सरकार ने जारी किए आंकड़े


सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

एक्स पर किए गए एक भावुक पोस्ट में सुनेत्रा पवार ने कहा, “आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का पदभार संभालते हुए मैं विश्वास, कर्तव्य और त्याग की भावना से ओतप्रोत हूं. महाराष्ट्र की जनता के विकास के प्रति माननीय अजित दादा का आजीवन समर्पण मेरे लिए मार्गदर्शक है. मेरी सर्वोपरि प्राथमिकता उनके अधूरे सपनों को पूरा करना और किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की आकांक्षाओं को साकार करना होगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 minute ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

51 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago