देश

इंडस वॉटर ट्रीटी के बाद रणबीर नहर का विस्तार– पाकिस्तान में डर का माहौल

इंडस जल संधि के अप्रैल 2025 में निलंबन के बाद भारत ने पश्चिमी नदियों के जल का अधिकतम उपयोग करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. अब सरकार जम्मू-कश्मीर की प्रमुख सिंचाई परियोजना रणबीर नहर की लंबाई को 60 किलोमीटर से बढ़ाकर 120 किलोमीटर करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है. यह नहर जम्मू के किसानों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है.

रणबीर कैनाल का निर्माण डोगरा शासक महाराजा रणबीर सिंह के शासनकाल में 1873 से 1905 के बीच हुआ था. यह नहर अखनूर के पास चेनाब नदी से पानी लेकर जम्मू शहर, आर.एस. पुरा, बिश्नाह, सांबा और कठुआ के कुछ हिस्सों से होकर गुजरती है और करीब 16,000 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करती है.

जल्द बढ़ेगी क्षमता और पहुंच

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, नहर की जल वहन क्षमता को भी 40 क्यूसेक से बढ़ाकर 150 क्यूसेक करने की योजना है. इससे न केवल जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों को राहत मिलेगी, बल्कि बिजली उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा.

पाकिस्तान में गहराया डर

रणबीर नहर के इस संभावित विस्तार को लेकर पाकिस्तान में डर का माहौल बन गया है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स और विश्लेषकों के मुताबिक, यदि भारत इस परियोजना को पूरा कर लेता है, तो पाकिस्तान तक बहने वाला चेनाब का एक बड़ा हिस्सा रोका जा सकता है. इससे पाकिस्तान में कृषि और पेयजल संकट की आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, पाकिस्तान से संपर्क और संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Abrol

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago