भारतीय रक्षा क्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जो हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा कर देगी. आपने फिल्मों में देखा होगा कि कैसे एक मिसाइल अपने टारगेट को ढूंढते हुए उसका पीछा करती है और उसे तबाह कर देती है. अब भारत ने कुछ ऐसी ही जादुई तकनीक खुद तैयार कर ली है, जो हमारे पुराने और साधारण बमों को भी ‘स्मार्ट शिकारी’ बना देगी. डीआरडीओ (DRDO) और भारतीय वायुसेना ने ओडिशा के तट पर TARA (टैक्टिकल एडवांस रेंज ऑगमेंटेशन) ग्लाइड वेपन सिस्टम का सफल परीक्षण कर पूरी दुनिया को भारत के बढ़ते रक्षा पराक्रम का लोहा मनवा दिया है.
आसान शब्दों में कहें तो TARA एक ऐसी ‘देसी किट’ है, जिसे अगर किसी सामान्य लोहे के बम पर फिट कर दिया जाए, तो वह बम एक हाई-टेक स्मार्ट हथियार की तरह काम करने लगता है. 7 मई को हुआ यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहा. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब हमें महंगे स्मार्ट बमों के लिए विदेशों पर निर्भर नहीं रहना होगा. हमारे पास मौजूद हजारों सामान्य बम अब इस स्वदेशी किट की मदद से दुश्मनों के काल बन सकेंगे.
इस सिस्टम की सबसे बड़ी खूबी इसकी ‘ग्लाइड’ करने की क्षमता है. जब एक लड़ाकू विमान से इस किट लगे बम को छोड़ा जाता है, तो यह सीधे नीचे नहीं गिरता. इसके पंख खुल जाते हैं और यह हवा में तैरते हुए (Glide करते हुए) अपने टारगेट की ओर बढ़ता है.
सटीक निशाना: ये किट बम को नेविगेशन की ताकत देती है, जिससे वह सटीक पिन-पॉइंट लोकेशन पर हमला करता है.
पायलट की सुरक्षा: चूंकि यह बम दूर से ही छोड़ा जा सकता है और खुद ग्लाइड करते हुए लक्ष्य तक पहुंचता है, इसलिए भारतीय पायलटों को दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम या मिसाइलों के बहुत करीब जाने का जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा.
कम लागत, बड़ा धमाका: ये तकनीक बहुत ही कम खर्चे में तैयार की गई है, जिससे भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी.
इसे हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) और डीआरडीओ की अन्य प्रयोगशालाओं ने मिलकर बनाया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए एक मील का पत्थर बताया है. उन्होंने वैज्ञानिकों और वायुसेना की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह तकनीक आधुनिक युद्ध के मैदान में भारत की स्थिति को और मजबूत करेगी.
ये भी पढ़ें: बजट सोने का पर काम ‘मिट्टी’: ‘नायक’ की तरह फिल्ड पर उतरे मैनपाट के विधायक, उखड़वाया सड़क से ‘भ्रष्टाचार का डामर’
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…