देश

Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से भारतीयों में आक्रोश, अगरतला के बांग्लादेशी दूतावास में घुसे प्रदर्शनकारी; घटना पर MEA ने जताया खेद

Bangladesh Assistant High Commission in Agartala: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की खबरों के बीच भारतीय राज्य त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश सहायक उच्चायोग परिसर पर प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया. इस घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार शाम को खेद जताया.

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने अगरतला स्थित बांग्लादेश सहायक उच्चायोग परिसर में प्रदर्शनकारियों की घुसपैठ को “गहरी अफसोसजनक” घटना करार देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में कूटनीतिक और कांसुलर प्रॉपर्टीज को निशाना नहीं बनाना चाहिए.

विदेश मंत्रालय ने बयान में आगे कहा, “भारत सरकार बांग्लादेशी दूतावास और उनके सहायक उच्चायोगों के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है.”

हिंदुओं पर हुए हमलों से गुस्साए स्थानीय लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों से गुस्साए भारतीय प्रदर्शनकारियों ने अगरतला में बांग्लादेश सहायक उच्चायोग परिसर में घुसपैठ की थी, यह आक्रोश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को देखते हुए जाहिर किया गया. यह घटना ऐसे समय में हुई जब बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया जिले में अक्तराला-कोलकाता बस पर हमले की खबर सामने आई थी.

बांग्लादेश में बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता बढ़ा रही चिंता

भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ती तनातनी के बीच, बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले और उनके पूजा स्थलों पर हमले बढ़े हैं, खासकर इस साल प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद, बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण हिंदुओं के लिए खतरे और बढ़ गए हैं.

ढाका में चिन्मय कृष्ण दास की जबरन गिरफ्तारी

बांग्लादेश में फैली अराजकता के बीच, प्रमुख इस्कॉन पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी ने और भी चिंताएँ पैदा की हैं. चिन्मय दास को अक्टूबर में ढाका हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब उन पर बांग्लादेश के ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया था. अभी चिन्मय दास को जमानत नहीं दी गई है और आरोपों के बारे में जानकारी अस्पष्ट बनी हुई है.

केंद्र सरकार ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से क्या कहा?

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमारी सरकार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों को गंभीरता से लिया है और अपनी चिंताओं को बांग्लादेश की सरकार के सामने रखा है. और, हम यह उम्मीद करते हैं कि वहां हिंदुओं पर हमले न हों.

इधर, त्रिपुरा सरकार ने वापस मांगे उधारी के 135 करोड़ रुपये

बांग्लादेश में “हिंदू विरोधी गतिविधियां” बढ़ने से भारत के कई राज्यों में हिंदू अनुयायी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. त्रिपुरा की सरकार ने भी बांग्लादेश को चेताया है, साथ ही त्रिपुरा सरकार ने बांग्लादेश से बिजली बकाए की राशि तत्काल जमा करने को कहा है. सीधे शब्दों में कहें तो त्रिपुरा ने बांग्लादेश से उधारी के 135 करोड़ रुपये वापस मांगे हैं. यह बकाया एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड के माध्यम से किए गए बिजली व्यापार समझौते के तहत है. त्रिपुरा सरकार ने बकाए के त्वरित भुगतान पर जोर दिया है.

यह भी पढ़िए: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: ISKCON ने कहा- जेल में चिन्मय दास को दवा देने गए दो और संत गिरफ्तार किए गए

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 hours ago