देश

India-Pakistan Tension: पहलगाम हमले के बाद बढ़ी सतर्कता, जानें टॉप सेफ्टी ऐप्स

India-Pakistan Tension: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव (India-Pakistan Tension) चरम पर है. भारत ने एयर स्ट्राइक के जरिए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया, तो वहीं पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी जारी है. ऐसे संवेदनशील हालात में देश हाई अलर्ट पर है. इस समय हर नागरिक के लिए सतर्कता और सुरक्षा बेहद जरूरी है. आइए, हम आपको कुछ ऐसे सेफ्टी ऐप्स के बारे में बताते हैं, जो आपात स्थिति में आपकी मदद कर सकते हैं.

भारत के प्रमुख सेफ्टी Apps

1- 112 इंडिया ऐप (Emergency Response Support System)

भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया यह ऐप आपातकालीन सहायता प्रदान करता है. इसके App के जरिए आप 112 नंबर पर कॉल, एसएमएस, ईमेल या वेब पोर्टल के माध्यम से तुरंत मदद मांग सकते हैं.

2- CitizenCOP

यह ऐप गुमनाम रूप से अपराध की रिपोर्ट करने और रियल-टाइम अलर्ट प्राप्त करने की सुविधा देता है. इसमें SOS अलर्ट, इमरजेंसी रिपोर्टिंग और लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं.

3- bSafe

यह स्मार्ट सेफ्टी ऐप वॉयस एक्टिवेशन, लाइव ऑडियो रिकॉर्डिंग, रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग, फेक कॉल्स, “Follow Me” ट्रैकिंग और अलार्म जैसे फीचर्स प्रदान करता है. यह व्यक्तिगत और कार्यस्थल सुरक्षा के लिए उपयोगी है.

4- Sachet ऐप

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) द्वारा विकसित यह ऐप बाढ़, भूकंप, चक्रवात और हीटवेव जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिए रियल-टाइम जियोटैग्ड अलर्ट देता है.

5- MySafetipin

खासतौर पर महिलाओं और एकल यात्रियों के लिए बनाया गया यह ऐप मोहल्लों और ट्रैवल रुट्स की सेफ्टी रेटिंग देता है. यह लाइटिंग, विजिबिलिटी, भीड़ और सुरक्षा जैसे पैरामीटर्स पर आधारित है. ऐप में सुरक्षित मार्ग सुझाव, रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग और सेफ्टी मैप्स भी उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें: भारत पाकिस्तान को दिए जाने वाले बेलआउट पैकेज की समीक्षा के लिए IMF के समक्ष रखेगा अपना पक्ष

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

32 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

57 minutes ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

2 hours ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रही है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

2 hours ago