देश

India-Pakistan War: भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर नहीं किया हमला, पाकिस्तान का दावा निकला झूठा

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है. पाकिस्तान के हमलों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. हालांकि, दोनों देशों के बीच बिगड़ते हालात ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों और झूठे दावों की झड़ी लगा दी है. सोशल मीडिया के माध्यम से भारत को नुकसान पहुंचाने और साजिश रचने के लिए तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं.

ऐसा ही एक दावा ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमले को लेकर किया जा रहा है. इसमें कहा गया है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है. पीआईबी के फैक्ट चेक ने इस दावे की पोल खोलकर रख दी है.

PIB की फैक्टचेक में दावे झूठे पाए गए

पीआईबी ने फैक्ट चेक में बताया कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है, जबकि यह दावा पूरी तरह फर्जी है. एक्स हैंडल पर फर्जी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए ऐसे कंटेंट बनाए जाते हैं. कृपया सतर्क रहें. ऐसे वीडियो फॉरवर्ड न करें.”

इसके अलावा, एक पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल ने भारतीय पायलट को पकड़ने का दावा किया, जो फर्जी निकला. पीआईबी ने फैक्ट चेक में पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय महिला वायुसेना पायलट को पकड़ा नहीं गया है. पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल दावा कर रहे हैं कि भारतीय महिला वायुसेना पायलट, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है, जबकि यह दावा फर्जी है.

इतना ही नहीं, एक अन्य यूजर ने दावा किया है कि पाकिस्तान साइबर हमले के कारण भारत का 70 फीसदी बिजली ग्रिड खराब हो गया है. यह दावा भी फर्जी निकला है. पीआईबी ने अपने एक्स हैंडल पर फर्जी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ध्यान दें: ऑनलाइन झूठा दावा प्रसारित हो रहा है. सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा किए गए साइबर हमले के कारण भारत का 70 फीसदी बिजली ग्रिड खराब हो गया है. यह दावा फर्जी है.”


ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलाबारी में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की मौत, सीएम उमर अब्दुल्ला ने दी जानकारी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

5 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

13 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

29 minutes ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

42 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

1 hour ago