Pm Narendra Modi
भारत की ऊर्जा कहानी इन दिनों एक नए मोड़ पर है और इस बार वजह सौर ऊर्जा में देश की तेज रफ्तार है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत ने एक साल में सबसे ज्यादा सोलर कैपेसिटी जोड़ने का नया रिकॉर्ड बना लिया है.
दरअसल, साल 2025-26 भारत के सोलर सेक्टर के लिए बेहद खास रहा है. केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी के मुताबिक, इस दौरान देश ने करीब 45 गीगावाट नई सौर क्षमता जोड़ी जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी है. भारत अब दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते क्लीन एनर्जी बाजारों में मजबूती से खड़ा है.
प्रधानमंत्री ने भी इस उपलब्धि को देश की ऊर्जा सुरक्षा और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम बताया है.
अगर इसके पीछे की ताकत की बात करें, तो राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों का नाम सबसे आगे आता है. इन राज्यों में बड़े पैमाने पर सोलर प्रोजेक्ट्स लगाए गए, जिसने कुल उत्पादन क्षमता को तेजी से बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई.
मार्च 2026 भी खास रहा है. इस एक महीने में ही 6.65 गीगावाट की सोलर क्षमता जोड़ी गई जो अब तक का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है. इससे साफ होता है कि बड़े प्लांट्स के साथ-साथ छोटे और बिखरे हुए सोलर प्रोजेक्ट्स (डिस्ट्रिब्यूटेड सोलर) भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.
यह उपलब्धि सिर्फ नए प्लांट लगाने तक सीमित नहीं है. इसके पीछे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग में सुधार, बेहतर ग्रिड कनेक्टिविटी और सरकार की नीतियों का बड़ा योगदान है. भारत पहले ही 150 गीगावाट से ज्यादा सोलर क्षमता हासिल कर चुका है, जो आगे और बढ़ने की मजबूत नींव तैयार कर रहा है.
सोलर सेक्टर की इस रफ्तार का असर बाकी क्षेत्रों पर भी दिखेगा. ट्रांसमिशन नेटवर्क, बैटरी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन और सोलर उपकरण बनाने वाली इंडस्ट्री में निवेश बढ़ने की उम्मीद है. साथ ही, मॉड्यूल और इन्वर्टर जैसे उपकरणों के निर्यात के नए अवसर भी खुल सकते हैं.
इस बीच, सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 115 करोड़ रुपये का डिविडेंड सरकार को सौंपा है. यह दिखाता है कि यह सेक्टर न सिर्फ तकनीकी रूप से, बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहा है.
अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब ब्राजील को पीछे छोड़कर रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…