India Russia Relations: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और रूस के बीच ‘मजबूत और भरोसेमंद साझेदारी’ है. नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत का किसी भी देश के साथ संबंध अपनी खूबियों पर टिका है और इसे किसी तीसरे देश के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.
जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत-रूस संबंधों में कोई बदलाव आया है. इस सवाल के जवाब में जायसवाल ने कहा, “हमारे किसी भी देश के साथ संबंध अपनी योग्यता पर आधारित हैं और उन्हें किसी तीसरे देश के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. जहां तक भारत-रूस संबंधों का सवाल है, हमारे बीच की दोस्ती मजबूत और भरोसेमंद है.”
रणधीर जायसवाल की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस बयान के 24 घंटे बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत का रूस से तेल खरीदना अमेरिका के साथ उसके रिश्तों में परेशानी का कारण है. गौरतलब है कि भारत 2022 से शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद रूस से तेल खरीद रहा है.
रूबियो ने गुरुवार को फॉक्स रेडियो पर कहा, “भारत हमारा सहयोगी और रणनीतिक साझेदार है, लेकिन विदेश नीति में हर समय 100 प्रतिशत सहमति नहीं होती.”
उन्होंने आगे कहा, “भारत की ऊर्जा जरूरतें बहुत ज्यादा हैं और इसमें तेल, कोयला, गैस और अपनी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए जरूरी चीजें खरीदने की क्षमता शामिल है, जैसा हर देश करता है. भारत ये जरूरतें रूस से पूरी करता है, क्योंकि रूसी तेल पर पाबंदियां लगी हैं और वह सस्ता मिलता है. रूस को अक्सर इसे वैश्विक बाजार मूल्य से कम कीमत पर बेचना पड़ता है. दुर्भाग्य से, इससे रूस के युद्ध प्रयासों को सहारा मिल रहा है. इसलिए यह बात भारत और हमारे रिश्तों में एक परेशानी का बिंदु है.”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारत के रूस के साथ व्यापारिक संबंधों और ऊंचे व्यापारिक अवरोधों का हवाला देकर भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क और अतिरिक्त दंड लगाने की घोषणा की थी, जो 1 अगस्त से लागू होता. हालांकि, अब इस फैसले को 7 अगस्त के लिए टाल दिया गया है.
ये भी पढ़ें: PM Modi Visit Varanasi: वाराणसी दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा- ‘काशी के लिए बहुत खास होगा 2 अगस्त’
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Sonia Gandhi Voter List Case: सोनिया गांधी के भारतीय नागरिक बनने से पहले 1980 की…
NEET UG Paper Leak: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
बांग्लादेश के सिलहट जिले में BGB द्वारा हिरासत में लिए गए BSF जवान को दोनों…
Kiara Advani Baby Shower: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच एक्ट्रेस…
Windfall Tax Effect: सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया…
Tata Sons Listing: RBI ने टाटा संस को अपर-लेयर NBFC के सभी नियमों का पालन…