देश

चीन-पाक की उड़ी नींद! भारत आ रही रूसी S-400 की चौथी खेप, अब आसमान में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा

India S-400 Fourth Delivery: ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान को घुटनों पर ला देने वाले रूसी S-400 की अगली खेप भारत आने वाली है. यह भारत को मिलने वाली चौथी S-400 की यूनिट होगी. उम्मीद है कि यह अगले महीने तक भारत को मिल जाएगी. इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की मदद से भारत को सामरिक और रक्षा क्षेत्र में जबरदस्त मजबूती मिलेगी.

भारत और रूस के बीच अक्टूबर 2018 में 5 मिसाइल डिफेंस सिस्टम यूनिट S-400 खरीद का समझौता हुआ था. इनमें से 3 यूनिट तो भारत को पहले ही मिल चुका है. अब तय समय सीमा के तहत चौथा यूनिट भी भारत को मिल जाएगा. वहीं पांचवी यूनिट नवंबर तक भारत को सौंप दी जाएगी.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखा जलवा

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस रूसी डिफेंस सिस्टम ने जबरदस्त कहर मचाया था. इसकी मदद से भारत ने सभी पाकिस्तानी मिसाइलों को नेस्तनाबूत कर दिया था. इसकी जबरदस्त एक्यूरेसी को देखते हुए पिछले महीने ही भारत ने रूस से S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की 5 और यूनिटों की खरीद की मंजूरी दी थी. जिसके बाद अब भारत के पास कुल S-400 मिसाइल सिस्टम की संख्या 10 हो जाएगी.

खतरनाक नहीं घातक है S-400

पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना ने इस रूसी मिसाइल डिफेंस सिस्टम का जबरदस्त इस्तेमाल किया था. इसकी मदद से भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया था. हालत ये हो गई थी कि पाकिस्तान को भारत से संघर्ष विराम का रिक्वेस्ट करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- ‘CRPF को हवा में उड़ा देंगे!’…बंगाल में यूपी के सिंघम के एक्शन पर बौखलाकर ये क्या बोल गए TMC के जहांगीर खान?

रूस ने इन मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चलाने के लिए भारतीय सैनिकों को जबरदस्त ट्रेनिंग दे रखी है. इसे रूस का सबसे प्रभावशाली और आधुनिक सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल डिफेंस सिस्टम कहा जाता है. इसकी ताकत को देखते हुए ही भारत ने इसकी 5 और खेप मंगाने का प्रस्ताव देना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

18 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

23 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

51 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

1 hour ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

1 hour ago