देश

तीन दशकों से गुजरात की जनता का पीएम मोदी के नेतृत्व और भाजपा के विकास मॉडल पर अटूट विश्वास- अमित शाह

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दबदबा कायम है. भाजपा को नगर निगमों, नगर पालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों में निर्णायक बढ़त मिल गई है. इन नतीजों के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं ने खुशी जताते हुए इसे जनता के भरोसे की जीत बताया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जनादेश साफ दिखाता है कि गुजरात की जनता का भाजपा पर विश्वास आज भी अटूट है. उनके मुताबिक, राज्य में विकास और सेवा के मुद्दों पर पार्टी की लगातार मेहनत का ही यह नतीजा है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले करीब तीन दशकों से गुजरात की जनता पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा और प्रधानमंत्री के नेतृत्व को समर्थन देती आई है.

मोदी का आभार और भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन नतीजों पर खुशी जताई और गुजरात की जनता का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि यह परिणाम सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता और भाजपा के बीच मजबूत होते रिश्ते का संकेत है. उनके अनुसार, लोगों ने राज्य सरकार के कामकाज और सुशासन की राजनीति पर भरोसा जताया है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा आगे भी इसी तरह मेहनत करके गुजरात को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.

कार्यकर्ताओं की मेहनत का असर

अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा समेत सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन के जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने एक बार फिर विकास की राजनीति को चुना है. उनके मुताबिक, चुनाव के दौरान हर मुद्दे पर जनता को जवाब दिया गया और लोगों ने नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि “विकसित भारत” के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में गुजरात की जनता ने भाजपा का साथ देकर अपना समर्थन स्पष्ट कर दिया है.

ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव जीत पर पीएम मोदी बोले, गुजरात ने फिर चुना विकास और सुशासन

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

रावण जलते ही जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा…! घुटने लगा लोगों का दम, जानें आज कितना है AQI?

दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…

22 minutes ago

Atal Awasiya Yojana: महिलाओं को मिलेगी बिल्कुल मुफ्त शिक्षा, मोदी सरकार की इस योजना का फायदा उठाने के लिए करें बस ये काम

Atal Awasiya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…

33 minutes ago

एक साथ 3 लाख सरकारी कर्मचारी छुट्टी पर! पंजाब में आज क्यों मचा है हड़कंप?

Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…

55 minutes ago

पति सरहद पर दे रहा था पहरा, पत्नी चीन के जासूसों संग रच रही थी बड़ी साजिश? जानिए कैसे हुआ भंडाफोड़

Espionage Case: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी पर विदेशी और…

1 hour ago