देश

पेरिस पैरालंपिक में भारत ने लगाया मेडल का चौका, शूटर मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में जीता सिल्वर

भारतीय पैरालंपिक शूटर मनीष नरवाल ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल में रजत पदक हासिल किया. उन्होंने कुल 234.9 अंक हासिल किए और कोरिया के जोंगडू जो को कड़ी टक्कर दी, जिन्होंने कुल 237.4 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता. मनीष ने 2020 के टोक्यो पैरालंपिक खेलों में मिश्रित एसएच1 50 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था.

मनीष नरवाल ने जीता सिल्वर

एसएच1 शूटिंग कैटेगरी में हाथों, निचले शरीर में सीमित मूवमेंट या लिंब की अनुपस्थिति वाले एथलीट शामिल होते हैं. हालांकि, 22 वर्षीय मनीष स्टेज 1 बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। एक समय वह पदक की दौड़ से बाहर दिख रहे थे. मनीष ने फिर स्टेज 2 शुरू होने के बाद शानदार प्रदर्शन किया और अपने अगले 4 शॉट्स में तीन 10+ स्कोर हासिल किए.

इसके बाद मनीष ने शानदार लय का प्रदर्शन किया और ओलंपिक रिकॉर्ड धारक व चीन के चाओ यांग को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान पर पहुंच गए. हालांकि, मनीष ने अंतिम 8 शॉट्स में केवल एक 10+ स्कोर किया, जिससे कोरिया के शूटर को आगे निकलने का मौका मिल गया.

भारत ने लगाया मेडल का चौका

अंततः, मनीष को दिन के रजत पदक से संतोष करना पड़ा. शुक्रवार को भारत शूटिंग में अब तक तीन पदक जीत चुका है. यह पेरिस पैरालंपिक में दिन का कुल चौथा पदक है. इससे पहले अवनि लेखरा ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में कांस्य पदक जीतकर पेरिस पैरालंपिक में भारत का पदक खाता खोला था.

अवनि के नाम दो पैरालंपिक गोल्ड मेडल

अवनि लेखरा भारत की ऐसी पहली पैरा एथलीट बन गई हैं जिन्होंने दो पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं. इसके अलावा भारत को एक मेडल एथलेटिक्स में मिला है. भारत की प्रीति पाल ने 14.21 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ ट्रैक इवेंट में पदक जीता. वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय पैरा एथलीट बन गईं.

ये भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024: अवनि ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में मोना को कांस्य

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

38 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago