देश

“पाकिस्तान के साथ बातचीत का युग समाप्त हो चुका है”, एस. जयशंकर बोले- कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का युग खत्म हो गया है. उन्होंने कहा कि ‘कार्रवाई के परिणाम होते हैं. दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह में जयशंकर ने कहा, “पाकिस्तान के साथ वार्ता का युग समाप्त हो चुका है. जहां तक जम्मू-कश्मीर का सवाल है, अनुच्छेद 370 खत्‍म हो चुका है.”

“हम निष्क्रिय नहीं हैं…प्रतिक्रिया देंगे”

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत पाकिस्तान के साथ रिश्ते को ऐसे ही जारी रखने से संतुष्ट है, उन्होंने कहा, “शायद हां, शायद नहीं. मैं जो कहना चाहता हूं कि हम निष्क्रिय नहीं हैं और चाहे घटनाएं सकारात्मक या नकारात्मक दिशा में जाएं. किसी भी तरह हम प्रतिक्रिया करेंगे.”

मार्च में अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को लगभग उद्योग-स्तर पर प्रायोजित करने का उल्लेख किया था, लेकिन इस बात पर जोर दिया था कि भारत इस समस्या से मुंह नहीं मोड़ेगा.

संबंधों में कब आई दरार?

उनकी टिप्पणियां जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण हैं, जहां दोनों मुख्यधारा की क्षेत्रीय पार्टियों, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने पाकिस्तान के साथ बातचीत और संबंध बहाल करने की बात कही है. दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंध 5 अगस्त 2019 से समाप्‍त हो चुके हैं, जब भारत ने संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था.

SCO समिट के लिए किया आमंत्रित

इससे पहले, पाकिस्तान ने गुरुवार को औपचारिक रूप से पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अक्टूबर के मध्य में इस्लामाबाद में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बैठक में आमंत्रित किया गया है.

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग, बीजेपी नेता ने हाई कोर्ट, SC और चुनाव आयोग से की शिकायत, लगाए ये गंभीर आरोप

पिछले साल पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत आए थे. भारत-अमेरिका संबंधों पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि दोनों के बीच मधुर संबंध है. उन्होंने कहा, “ऐसे भी क्षेत्र और मुद्दे हैं, जिन पर हम अमेरिका से पूरी तरह सहमत हैं और ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर हम सहमत नहीं हैं. यह पूरी तरह से सार्वजनिक है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

35 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago