भारत सेशेल्स संसदीय सहयोग
India Seychelles relations: दिल्ली/ राजीव तिवारी: भारत और सेशेल्स के रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम सामने आया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सेशेल्स की नेशनल असेंबली की स्पीकर अजरेल योलांडा अर्नेस्टा और वहां से आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल से संसद भवन परिसर में मुलाकात की. बैठक में दोनों देशों के बीच पुराने दोस्ताना रिश्तों को नई मजबूती देने के साथ-साथ संसदीय सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई.
ओम बिरला ने अजरेल अर्नेस्टा को सेशेल्स की नेशनल असेंबली की पहली महिला स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी. बातचीत के दौरान उन्होंने योग को लेकर अर्नेस्टा की दिलचस्पी का भी जिक्र किया. बिरला ने कहा कि सेशेल्स में योग की बढ़ती लोकप्रियता दोनों देशों के बीच लोगों के स्तर पर मजबूत होते रिश्तों की एक मिसाल है. उन्होंने योग को वहां और बढ़ावा देने के लिए भारत की ओर से प्रशिक्षकों का सहयोग देने की पेशकश भी की.
भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों को 50 साल पूरे हो चुके हैं. इसी तरह सेशेल्स ने भी अपनी स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ मनाई है. बिरला ने कहा कि दोनों देशों का रिश्ता सिर्फ कूटनीतिक स्तर तक सीमित नहीं है. भारतीय समुदाय, सांस्कृतिक जुड़ाव और लोगों के बीच लगातार बढ़ता संपर्क इस दोस्ती को और गहरा बनाता है.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया सेशेल्स यात्रा का भी उल्लेख किया. बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच अच्छे संबंध दोनों देशों की मजबूत साझेदारी को दिखाते हैं. पीएम मोदी का सेशेल्स की नेशनल असेंबली के विशेष सत्र को संबोधित करना भी ऐतिहासिक रहा, क्योंकि वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं.
बैठक में संसदीय प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग पर भी खास चर्चा हुई. बिरला ने सेशेल्स के सांसदों और अधिकारियों को भारतीय संसद का दौरा करने का न्योता दिया. उन्होंने बताया कि PRIDE के जरिए विधायी मसौदा तैयार करने, संसदीय प्रक्रियाओं और दूसरे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: टाइगर हिल से राम मंदिर तक… कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जिनके हाथों में आई अयोध्या की कमान?
बिरला ने डिजिटल संसद और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल की जानकारी भी साझा की. उन्होंने बताया कि भारतीय संसद 22 भारतीय भाषाओं में कार्यवाही के अनुवाद के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल कर रही है. इसके अलावा स्वास्थ्य, डिजिटल बदलाव, बुनियादी ढांचे और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई.
सेशेल्स की स्पीकर अजरेल अर्नेस्टा ने भारत के स्वागत और सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने भारत को ‘लोकतंत्र की जननी’ बताते हुए कहा कि सेशेल्स में रहने वाला भारतीय समुदाय वहां के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का अहम हिस्सा है. बैठक में सांसद डॉ. डी. पुरंदेश्वरी, अपरूपिता सारंगी और हिमाद्री सिंह भी मौजूद रहीं.
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…