भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं. पाकिस्तान की ओर से पठानकोट, जैसलमेर और श्रीनगर पर ड्रोन और मिसाइल हमले की खबरें सामने आई थीं, लेकिन पाकिस्तान ने इन हमलों से इनकार किया है. खबर है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बंकर में छिप गए हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता साफ झलकती है.
भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. ओरमारा बंदरगाह और कराची पोर्ट पर जबरदस्त धमाकों की खबर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने अब तक पाकिस्तान के लगभग 100 मिसाइल, 56 ड्रोन और 3 फाइटर जेट (JF-17 और F-16) को मार गिराया है. रावलपिंडी और पेशावर में भी लगातार धमाके हो रहे हैं.
भारत ने अपने एयरबेस और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है. जम्मू, पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर से सटे इलाकों में लोग बंकरों में शिफ्ट हो रहे हैं. भारत की S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने कई हमलों को नाकाम किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…
Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…
Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…
कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…