पाकिस्तान के मिसाइल हमले के बाद भारत ने करारा जवाब दिया है. पाकिस्तान के कई शहरों का रक्षा तंत्र पूरी तरह नष्ट हो चुका है. इसके बाद लाहौर की मस्जिदों से बत्ती बंद करने की घोषणा की गई. गुरुवार रात पाकिस्तान ने हमास की तर्ज पर एक साथ सैकड़ों मिसाइलें दागी थीं और ड्रोन हमले भी किए थे. भारतीय रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को विफल करते हुए तत्काल जवाबी कार्रवाई शुरू की और पाकिस्तान के शहरों में रक्षा तंत्र को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद लाहौर में मस्जिदों से बत्ती बंद करने का ऐलान हुआ.
भारत ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को भी मार गिराया है. पाकिस्तान के दो जेएफ-17 और एक एफ-16 विमान भारतीय सेना ने नष्ट किए. साथ ही, भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के एक पायलट को राजस्थान के लाठी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.
भारत की जवाबी कार्रवाई में लाहौर में स्थित पाकिस्तान का AWACS (Airborne Warning and Control System) पूरी तरह तबाह हो गया. इसके अलावा, फैसलाबाद, सरगोधा, मुल्तान और सियालकोट शहरों में भी पाकिस्तान के रक्षा तंत्र को भारत ने नेस्तनाबूद कर दिया. भारत ने कुल तीन पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया और एक पायलट को हिरासत में लिया. गुरुवार रात अंधेरा होते ही पाकिस्तान ने सीमा के पास भारत के विभिन्न शहरों पर 100 से अधिक मिसाइलें दागी थीं. भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सभी मिसाइलों को नष्ट कर दिया और जवाबी हमले में पाकिस्तान के रक्षा तंत्र को तहस-नहस कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…