Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लाहौर में भारतीय सेना का प्रहार: पाकिस्तान का रक्षा तंत्र तबाह, मस्जिदों से बत्ती बंद का ऐलान

पाकिस्तान के मिसाइल हमले के बाद भारत ने करारा जवाब दिया. लाहौर में रक्षा तंत्र तबाह, मस्जिदों से बत्ती बंद का ऐलान. भारतीय सेना ने पाक के F-16, JF-17 विमान ढेर किए और एक पायलट को गिरफ्तार किया.

lahore mosques

पाकिस्तान के मिसाइल हमले के बाद भारत ने करारा जवाब दिया है. पाकिस्तान के कई शहरों का रक्षा तंत्र पूरी तरह नष्ट हो चुका है. इसके बाद लाहौर की मस्जिदों से बत्ती बंद करने की घोषणा की गई. गुरुवार रात पाकिस्तान ने हमास की तर्ज पर एक साथ सैकड़ों मिसाइलें दागी थीं और ड्रोन हमले भी किए थे. भारतीय रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को विफल करते हुए तत्काल जवाबी कार्रवाई शुरू की और पाकिस्तान के शहरों में रक्षा तंत्र को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद लाहौर में मस्जिदों से बत्ती बंद करने का ऐलान हुआ.

पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ढेर, पायलट गिरफ्तार

भारत ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को भी मार गिराया है. पाकिस्तान के दो जेएफ-17 और एक एफ-16 विमान भारतीय सेना ने नष्ट किए. साथ ही, भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के एक पायलट को राजस्थान के लाठी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.

पाकिस्तान को भारी नुकसान

भारत की जवाबी कार्रवाई में लाहौर में स्थित पाकिस्तान का AWACS (Airborne Warning and Control System) पूरी तरह तबाह हो गया. इसके अलावा, फैसलाबाद, सरगोधा, मुल्तान और सियालकोट शहरों में भी पाकिस्तान के रक्षा तंत्र को भारत ने नेस्तनाबूद कर दिया. भारत ने कुल तीन पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया और एक पायलट को हिरासत में लिया. गुरुवार रात अंधेरा होते ही पाकिस्तान ने सीमा के पास भारत के विभिन्न शहरों पर 100 से अधिक मिसाइलें दागी थीं. भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सभी मिसाइलों को नष्ट कर दिया और जवाबी हमले में पाकिस्तान के रक्षा तंत्र को तहस-नहस कर दिया.

ये भी पढ़ें: PAK का हमला होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ की CDS और तीनों सेना प्रमुखों संग बैठक, PM मोदी को NSA डोभाल ने दी ताजा हालात की जानकारी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital