देश

मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से पल्ला झाड़ता पाकिस्तान, कहा- ‘उसकी कनाडाई नागरिकता स्पष्ट है’

नई दिल्ली/इस्लामाबाद – 2008 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को लेकर पाकिस्तान ने खुद को अलग कर लिया है और कहा है कि “उसकी कनाडाई नागरिकता बहुत स्पष्ट है”. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया, जब उनसे राणा की भारत को प्रत्यर्पण (एक्स्ट्राडिशन) को लेकर सवाल पूछा गया.

प्रवक्ता ने कहा, “तहव्वुर राणा ने पिछले दो दशकों से अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों को नवीनीकृत नहीं कराया है. उसकी कनाडाई नागरिकता बहुत स्पष्ट है.”

गौरतलब है कि राणा एक पाकिस्तानी-कनाडाई नागरिक है, जिसे अमेरिका में लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े होने और मुंबई हमले के लिए उसे सहयोग देने के आरोप में दोषी ठहराया गया था.

भारत सरकार कई वर्षों से उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रही थी. अब अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने 7 अप्रैल को राणा की आपत्ति याचिका खारिज करते हुए उसके प्रत्यर्पण का रास्ता साफ कर दिया है. भारत आने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उसे हिरासत में लेगी.

विदेश मंत्रालय की ओर से यह सफाई ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान पर लगातार यह आरोप लगते रहे हैं कि वह आतंकी गतिविधियों को संरक्षण देता है.

NIA के मुताबिक, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेश संख्या 11034/10/2009-IS.VI दिनांक 11/11/2009 के तहत NIA ने मामला संख्या RC-04/2009/NIA/DLI दर्ज किया था. यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 121A, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 18 और सार्क आतंकवाद विरोधी समझौते की धारा 6(2) के तहत दर्ज किया गया था.

NIA के अनुसार, आरोपी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी (अमेरिकी नागरिक) और तहव्वुर हुसैन राणा (कनाडाई नागरिक) को अमेरिका में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था.

NIA ने अमेरिका को हेडली और राणा के प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भेजे थे, जो अब तक लंबित थे. अब अमेरिका के फैसले के बाद राणा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है.

NIA ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने के बाद 24 दिसंबर 2011 को NIA की विशेष अदालत, पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली में 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी.

राणा का प्रत्यर्पण 26/11 के पीड़ितों के लिए न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. भारत सरकार और NIA अब इस संवेदनशील मामले में मुकदमे को तेज गति से आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

7 minutes ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

8 minutes ago

एमपी में जहरीली शराब का कहर: 3 महीने में तीसरा बड़ा कांड, 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…

15 minutes ago

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

48 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

51 minutes ago