देश

भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के खिलाफ लिया सख्त एक्शन, X हैंडल को किया ब्लॉक, पाकिस्तान के 16 You Tube चैनलों को कल किया गया था बंद

केंद्र सरकार ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट ब्लॉक कर दिया.

Khawaja Asif ने किया था कबूल

पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे. यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब आसिफ (Khawaja Asif) के सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए जाने के बाद पाकिस्तान की भूमिका ‘वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले धूर्त देश’ के रूप में उजागर हो गई है. पिछले हफ्ते स्काई न्यूज के एक इंटरव्यू में जब आसिफ से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों को सपोर्ट, ट्रेनिंग और फंडिंग देने का लंबा इतिहास रहा है, इस पर आसिफ ने स्पष्ट रूप से इस बात को स्वीकारा था.

आतंकवाद को संरक्षण देने की बात कही

इंटरव्यू में आसिफ (Khawaja Asif) ने कहा था, “हम लगभग तीन दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) और ब्रिटेन सहित पश्चिम के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं.” उनकी टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को उठाया. संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने इस बयान को आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान के संलिप्त होने की स्पष्ट स्वीकृति बताया.

आतंकवाद के पीड़ितों से जुड़े संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में पटेल ने कहा, “इस खुले कबूलनामे से किसी को आश्चर्य नहीं हुआ है और यह पाकिस्तान को एक धूर्त देश के रूप में उजागर करता है, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है.” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने एक बार फिर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार और निराधार आरोप लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच का दुरुपयोग किया है, लेकिन सच्चाई अब सबके सामने आ चुकी है.

यह भी पढ़ें- Pakistan PM Hospitalised: भारत के डर से पाकिस्तानी PM की तबियत हुई खराब? इस लेटर में दावा- हॉस्पिटल में भर्ती हैं शहबाज

आसिफ के एक्स अकाउंट को बैन करने का यह कदम भारत द्वारा 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाने के ठीक एक दिन बाद उठाया गया. बैन किए गए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों का सब्सक्राइबर बेस 63 मिलियन है. ये चैनल भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री फैला रहे थे. ब्लॉक किए गए कुछ प्रमुख पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों में डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, जियो न्यूज, समा टीवी और जीएनएन शामिल हैं. आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago