देश

पीएम मोदी-स्टार्मर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ब्रिटेन में बनेंगी बॉलीवुड फिल्में, भारत में खुलेंगे यूनिवर्सिटी कैंपस; जानें डील की पूरी डिटेल

India UK Trade Deal: भारत और ब्रिटेन की सदियों पुरानी साझेदारी एक नए और आधुनिक युग में प्रवेश कर चुकी है. पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की हालिया मुलाकात ने इस बात पर मुहर लगा दी है. जहां CETA (व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता) टैरिफ को कम करके दोनों देशों के उद्योगों और उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने वाला है. वहीं यह डील युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का द्वार खोलने का वादा करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की मुलाकात ने भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को एक नई दिशा दी है. यह साझेदारी अब सिर्फ पुराने इतिहास पर नहीं, बल्कि भविष्य की टेक्नोलॉजी और व्यापार पर टिकी है.

दोनों देशों के बीच हुई साझेदारी सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है. यह AI, एडवांस कम्युनिकेशन और डिफेंस टेक्नोलॉजी जैसे भविष्य के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने की एक ‘नई प्रतिबद्धता’ है. आइये जानें दोनों नेताओं ने समझौतों को लेकर क्या जानकारी दी है?

व्यापार और रोजगार की नई राह

  • दोनों नेताओं ने कहा कि जुलाई में जिस व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) पर हस्ताक्षर हुए थे, वह दोनों देशों के लिए गेमचेंजर साबित होगा.
  • पीएम मोदी ने साफ कहा कि इस समझौते से टैरिफ (आयात शुल्क) कम होंगे, जिससे युवाओं के लिए नौकरी के नए अवसर खुलेंगे, व्यापार बढ़ेगा और उपभोक्ता (Consumers) को भी फायदा होगा.
  • स्टार्मर ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत की सफलता में भागीदार बनना है और भविष्य के क्षेत्रों में हजारों कुशल नौकरियां पैदा करना है.

तकनीक, शिक्षा और बॉलीवुड पर साझेदारी

  • भारत और ब्रिटेन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लेकर बॉलीवुड तक हर क्षेत्र में साथ आएंगे.
  • दोनों देश AI, एडवांस कम्युनिकेशन और डिफेंस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे.
  • इसके अलावा, साइबर सिक्योरिटी, आतंकवाद और आर्थिक अपराधियों पर भी नकेल कसने पर बात हुई है.
  • दोनों ने क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिज) पर भी सहयोग करने का फैसला किया है.
  • इसके लिए एक सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी स्थापित होगी, जिसका एक कैंपस झारखंड के धनबाद में इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स में बनेगा.
  • उच्च शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए, स्टार्मर ने घोषणा की कि और ब्रिटिश विश्वविद्यालय भारत में अपने कैंपस खोलेंगे.
  • पीएम मोदी ने बताया कि ब्रिटेन की साउथम्पटन यूनिवर्सिटी का गुरुग्राम कैंपस पहले ही शुरू हो चुका है.
  • बॉलीवुड की डील: स्टार्मर ने घोषणा की कि अब ब्रिटेन में बॉलीवुड फिल्में बनाने के लिए एक समझौता हुआ है.

गाज़ा और वैश्विक शांति पर रुख

व्यापार के अलावा, दोनों नेताओं ने वैश्विक स्थिरता पर भी बात की. पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत यूक्रेन संघर्ष और गाज़ा के मुद्दों पर बातचीत और कूटनीति के जरिए शांति के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है. पीएम स्टार्मर ने गाज़ा में शांति समझौते का स्वागत किया और तत्काल इसे लागू करने, साथ ही मानवीय सहायता पर लगे सभी प्रतिबंध हटाने की अपील की. पीएम मोदी ने अंत में कहा कि भारत और ब्रिटेन की साझेदारी लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून जैसे साझा मूल्यों पर टिकी है और यह वैश्विक अस्थिरता के इस दौर में स्थिरता के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है.

ये भी पढ़ें: टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप का पहला यू-टर्न! भारतीय उद्योगों को बड़ी राहत

भारत-ब्रिटेन की दोस्ती दुनिया के लिए जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर की यह मुलाकात भविष्य पर केंद्रित एक ‘नई आधुनिक साझेदारी’ की शुरुआत है. जहां क्रिटिकल मिनरल्स पर सहयोग के लिए धनबाद में सैटेलाइट कैंपस स्थापित करने का फैसला भारत की सप्लाई चेन सुरक्षा को मजबूत करेगा, वहीं ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज द्वारा भारत में कैंपस खोलना अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा को देश के करीब लाएगा. स्टार्मर ने स्पष्ट किया है कि वह रिकॉर्ड 126 ब्रिटिश व्यवसायों को भारत लाकर 2047 तक विकसित देश बनने के PM मोदी के विजन में ‘भागीदार’ बनना चाहते हैं. यह दौरा साबित करता है कि भारत-ब्रिटेन की दोस्ती केवल आर्थिक नहीं, बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

26 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

27 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago