देश

डोनाल्ड ट्रंप को था ‘घमंड’! पीएम मोदी ने एक झटके में उतारा; इन 7 वजहों से बिगड़े संबंध

India US Relations: कभी ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे भव्य कार्यक्रमों ने भारत-अमेरिका संबंधों की मिसाल पेश की थी.  ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में हुई कुछ घटनाएं जिसने भारत-अमेरिका संबंधों में खटास पैदा कर दी.  यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच अब रिश्तों में खटास आ गई है. कुछ एक बार तो ऐसा भी हुआ की ट्रंप के घमंड को पीएम मोदी (PM Modi) ने एक बार में ही उतार दिया. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में ऐसा क्या हुआ, जिससे भारत से रिश्तों में तल्खी आई? आइए जानते हैं कि ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच रिश्ते क्यों और कैसे खराब हुए?

संभव है कि भारत पर टैरिफ लगाने पर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Tariff) को अमेरिका का फायदा नजर आता हो लेकिन कुछ समय से साफ दिख रहा कि इससे संबंध बिगड़ रहे हैं. दोनों देशों के व्यापार पर भी असर हो रहा है. आइए उन 7 वजहों के बारे में जानते हैं जिनके कारण भारत-अमेरिका संबंधों में खटास आई है.

ये भी पढ़ें: चीन से पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को झाड़ा! जिनपिंग के प्रस्ताव से तिलमिला जाएगा ‘टैरिफ किंग’ अमेरिका

कौन से हैं 7 कारण? (Donald Trump PM Modi Relations)

  • ट्रंप इनकार के बावजूद सीजफायर का क्रेडिट लेते रहे
  • नोबेल के लिए नॉमिनेट न किए जाने से नाराज हुए ट्रंप
  • बिना ट्रंप से मिले कनाडा से निकल गए मोदी
  • कश्मीर मुद्दे पर भारत ने मध्यस्थता से इनकार किया
  • ट्रंप ने भारत को डेड इकोनॉमी कहा
  • भारत ने अमेरिकी फार्मिंग प्रोडक्ट्स पर टैरिफ नहीं घटाया
  • भारत टैरिफ के बावजूद रूसी तेल खरीद रहा

इनकार के बावजूद सीजफायर का क्रेडिट (Operation Sindoor ceasefire Credit)

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, 17 जून को G7 समिट से लौटते समय ट्रंप ने PM मोदी से 35 मिनट फोन पर बातचीत की. इस दौरान ट्रंप ने फिर दावा किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का श्रेय उन्हीं को जाता है. हालांकि मोदी ने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर से अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं है. इसके बावजूद भी ट्रंप नहीं माने और वे अब तक 40 से ज्यादा बार ये दावा दोहरा चुके हैं.

नोबेल के लिए नॉमिनेशन का मामला (Donald Trump Nobel Prize Nomination)

ट्रंप (Donald Trump) ने इसी फोन कॉल के दौरान मोदी (PM Modi) से जिक्र किया कि पाकिस्तान उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करने वाला है. ट्रंप ने इशारा किया कि भारत को भी ऐसा करना चाहिए. हालांकि भारत ने ऐसा नहीं किया और ट्रंप नाराज हो गए. इजराइल, कंबोडिया के अलावा अजरबैजान और आर्मेनिया भी ट्रंप को नोबेल के लिए नॉमिनेट कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: NYT ने खोली डोनाल्ड ट्रंप की पोल, पीएम मोदी के सामने फैलाए थे ‘हाथ’; अब हो रही जमकर किरकिरी

ट्रंप से मिले बिना कनाडा से निकले मोदी (PM Modi Left Canada Without Meeting)

कनाडा में 16 से 17 जून तक G7 समिट हुई. ट्रंप पहले दिन ही समिट में शामिल हुए और जल्दी निकल गए थे. मोदी और ट्रंप के बीच यहां बात होने वाली थी, लेकिन नहीं हो पाई. इसके बाद दोनों ने फोन पर बात की. ट्रंप ने मोदी से कहा कि वे अमेरिका होते हुए भारत जाएं, लेकिन मोदी ने इनकार कर दिया. उसी समय पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर वॉशिंगटन में थे.

कश्मीर मुद्दे पर भारत ने मध्यस्थता से इनकार किया (US mediation on Kashmir)

इसी फोन कॉल में मोदी ने यह भी कहा कि भारत कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता कभी स्वीकार नहीं करेगा. इसकी जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दी. मिस्री ने कहा कि ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी. दरअसल, भारत-पाक सीजफायर के बाद भी ट्रंप ने कहा था कि मैं दोनों देशों के साथ मिलकर यह देखने की कोशिश करूंगा कि क्या कश्मीर मसले का हल निकाला जा सकता है.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी कोर्ट ने टाइट की डोनाल्ड ट्रंप की ‘हवा’, टैरिफ को बताया अवैध; जानें अब क्या होगा?

भारत को डेड इकोनॉमी बताया (Call India As Dead Economy)

इस कॉल के बाद तल्खियां बढ़ी और ट्रंप ने भारत के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया. उन्होंने भारत को डेड इकोनॉमी कहा और भारतीय व्यापार नीतियों को घटिया बताया. इसके बाद ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, जून की इस बातचीत के बाद से दोनों नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है.

फार्मिंग प्रोडक्ट्स पर टैरिफ नहीं घटाया (Tariff on farming products)

अमेरिका लंबे समय से भारत पर अपने फार्मिंग और डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए मार्केट ओपन करने का दबाव बना रहा है. भारत ने अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम टैरिफ की अमेरिकी मांग को खारिज कर दिया. ज्यादा कीमत के बावजूद घरेलू किसानों के हितों को प्राथमिकता दी. जर्मन न्यूज पेपर FAZ के दावे के मुताबिक, भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के लिए होने वाली बातचीत कैंसिल कर दी और अमेरिकी डेलिगेशन दिल्ली आने से रोक दिया गया.

ये भी पढ़ें: ‘RSS से बेहतर कोई प्लेटफार्म नहीं,’ क्या सपा से खफा हैं अफजाल अंसारी? जमकर की मोहन भागवत की तारीफ

टैरिफ के बावजूद रूसी तेल की खरीद (Buying Russian oil despite tariffs)

अमेरिका ने भारत पर 27 अगस्त से 50% टैरिफ लगा दिया. इसमें शामिल 25% टैरिफ पेनल्टी के तौर पर लगाई क्योंकि भारत रूस से तेल खरीद रहा है. अमेरिका का कहना है कि इससे रूस को जंग में मदद मिल रही है.

दबाव में नहीं आएगा भारत

भारत ने ट्रंप की मनमानी और अहंकार को स्वीकार नहीं किया, और यही रिश्तों में खटास का सबसे बड़ा कारण बना. चाहे वह कश्मीर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता हो, रूसी तेल का आयात हो, या अमेरिकी कृषि उत्पादों पर टैरिफ न हटाना हो, भारत ने अपने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखा. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दबाव के बाद भी पीएम मोदी (PM Modi) की नाति दिखाती है कि एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत किसी के दबाव में नहीं आएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

एंसी सोजन ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

एंसी सोजन एडाप्पिल्ली ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल…

8 minutes ago

पटना की सड़कों पर फिर हुआ बवाल! बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, डाकबंगला चौराहा बना जंग का मैदान

Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और…

16 minutes ago

अचूक निशाना और गजब का संयम! ईशा सिंह के सिल्वर मेडल जीतने पर अमित शाह ने दी बधाई, कही यह बड़ी बात

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत…

25 minutes ago

‘जनता का दिल जीतना मैं सिखा सकता हूं’, केजरीवाल पर भड़के प्रवेश वर्मा, पिटाई खाने वाले को बताया AAP का गुंडा

Parvesh Verma: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को झूठ का पुलिंदा करार दिया. उन्होंने पिटाई…

36 minutes ago