देश

पीएम मोदी को देख डोनाल्ड ट्रंप परेशान, ‘चौधरी’ बन अमेरिका ने ब्राम्हणों को घसीटा; पीटर नवारो की लगी क्लास

र India US Trade War: अमेरिका अब ‘चौधरी’ बनकर दुनिया को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश कर रहा है. US ने टैरिफ का जो ‘डंका’ बजाया है, उसका ‘स्वर’ दुनिया के कई हिस्सों में सुनाई दे रहा है. इस बीच पीएम मोदी की जापान चीन यात्रा (PM Modi China Visit) से डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Tariffs) की छाती फूलने लगी है. इसी कारण ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने हाल ही में भारत पर लगाए गए टैरिफ को सही ठहराने के लिए ‘ब्राह्मणों’ को अपने वाक्य युद्ध में घसीट (Peter Navarro Brahmin Jab) लिया. ट्रंप के टैरिफ ने भले ही व्यापार को निशाना बनाया हो, लेकिन नवारो की इस टिप्पणी ने भारतीय समाज के ताने-बाने को टारगेट किया है. मोदी सरकार और विपक्ष, दोनों ने ही इस पर अपनी ‘नाराजगी’ व्यक्त की है.

नवारो के इस बयान से भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में तनाव (India US Trade War) बढ़ने की आशंका है. अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है, जिसे भारत ने अनुचित और अनुचित बताया है. नवारो के बयान से यह तनाव और बढ़ सकता है. आइये जानें उन्होंने क्या कहा है और भारतीय नेताओं ने क्या प्रतिक्रिया दी है.

पीटर नवारो ने ब्राह्मण को किया टारगेट (Peter Navarro on India Brahmins)

व्हाइट हाउस के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने भारत के बारे में एक विवादित बयान दिया है, जिसे लेकर देश में आक्रोश फैल गया है. नवारो ने कहा कि भारत में ब्राह्मण समुदाय के लोग रूसी तेल की खरीद से मुनाफा कमा रहे हैं, जो भारतीय लोगों के हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत को समझना होगा कि क्या हो रहा है. ब्राह्मण, भारतीय लोगों के खर्च पर मुनाफा कमा रहे हैं, इसे रोकने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती! पुतिन के सामने हुई शहबाज शरीफ की फजीहत, रूसी राष्टपति ने क्यों उड़ाई हंसी? जाने वाकया

नवारो ने कहा कि भारत रूसी तेल की खरीद कर रहा है और उसे रिफाइन करके अन्य देशों को बेच रहा है, जिससे रूस को फायदा हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह भारत की तटस्थता की आड़ में हो रहा है. हालांकि, भारत ने अपने ऊर्जा खरीद को राष्ट्रीय हित और बाजार की मांग के आधार पर उचित ठहराया है.

पीटर नवारो के बयान का विरोध

नवारो के इस बयान का भारत में कड़ा विरोध हो रहा है. कई लोगों ने इसे जातिवादी और घृणित बताया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अमेरिका इस तरह के बयान नहीं दे सकता. शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने भी नवारो के बयान की निंदा की और कहा कि यह बयान जानबूझकर दिया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा

नवारो के इस बयान के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के दौरे पर थे. उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की सराहना की. इतनी ही नहीं रूस के राष्ट्रपति समेत कई अन्य नेताओं से पीएम मोदी की मुलाकात हुई है. इसके साथ ही कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिनके कारण पाकिस्तान और अमेरिका की धड़कन तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें: चीन से पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को झाड़ा! जिनपिंग के प्रस्ताव से तिलमिला जाएगा ‘टैरिफ किंग’ अमेरिका

ट्रेड (India US Trade War) पर ट्रंप के टैरिफ और नवारो की टिप्पणी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका अपनी व्यापार नीतियों को लागू करने के लिए किस हद तक जा सकता है. नवारो ने ‘चौधरी’ बनकर जिस तरह से भारतीय समाज को निशाने पर लिया है वह न अशोभनीय है, बल्कि यह भी बताती है कि ट्रंप के करीबियों की मानसिकता क्या है? नवारो की टिप्पणी ने भले ही ‘जातिवाद’ का ‘विष’ घोला हो लेकिन उन्हें भारत के नेताओं और समाज की ओर से सीधा जवाब मिल गया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इंडियन क्लास लेने से पीछे नहीं रहे. उन्होंने साफ कर दिया है कि आपको चौधरी बनने की जरूरत नहीं है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

20 minutes ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

35 minutes ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

40 minutes ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

47 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

53 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

1 hour ago