AI जेनरेटेड इमेज.
कल का दिन भारत के लिए दोहरी खुशी का मौका लेकर आया है. एक तरफ पूरा देश महाशिवरात्रि के भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की जमीन पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर करोड़ों भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है. टी-20 वर्ल्ड कप के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से मात दी. इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है और देश के कई बड़े मुख्यमंत्रियों ने टीम इंडिया की इस ‘महाविजय’ पर खास अंदाज में खुशी जाहिर की है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीत के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (Twitter) पर अपनी खुशी साझा की. उन्होंने इसे श्रद्धा और सामर्थ्य का संगम बताते हुए लिखा, “महाशिवरात्रि पर महाविजय की देशवासियों को हार्दिक बधाई. भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन. जय हिंद.” सीएम योगी का यह संदेश तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि उन्होंने आज के पावन पर्व को टीम की जीत के साथ जोड़कर देशवासियों का उत्साह दोगुना कर दिया.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस जश्न में पीछे नहीं रहे. उन्होंने जीत को पूरे राष्ट्र का गौरव बताते हुए कहा कि यह पाकिस्तान पर हमारे धुरंधर खिलाड़ियों की गौरवशाली जीत है. उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे हर भारतीय का व्यक्तिगत जश्न करार दिया.
वहीं, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने तंजिया लहजे में पाकिस्तान को आईना दिखाया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “साल अलग हो सकते हैं, टूर्नामेंट अलग हो सकते हैं, लेकिन नतीजा हमेशा एक ही होता है. भारत हर क्षेत्र में पाकिस्तान से कोसों आगे है.” सरमा ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने के लिए भी अग्रिम हुंकार भरी.
अगर मैच की बात करें, तो टीम इंडिया शुरू से ही पाकिस्तान पर हावी रही. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. मैच के असली हीरो रहे युवा बल्लेबाज ईशान किशन, जिन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 40 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 10 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 25 रनों का उपयोगी योगदान दिया.
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पूरी टीम 18 ओवरों में सिर्फ 114 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान (44 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विशेष रूप से ईशान किशन की बल्लेबाजी की तारीफ की और उम्मीद जताई कि टीम इसी लय को पूरे टूर्नामेंट में बरकरार रखेगी. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से टीम को बधाई देते हुए कहा कि ‘भारत विजयी’ का यह सिलसिला अब रुकना नहीं चाहिए.
ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में गर्मी ने दी समय से पहले दस्तक; 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानें अपने शहर का हाल
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…