देश

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

आधुनिक युद्ध में ड्रोन की बढ़ती अहमियत को देखते हुए भारतीय सेना ने अपनी युद्ध क्षमता को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सेना ने स्वदेशी कंपनी एयरोड्रोन रोबोटिक्स प्राइवेट लिमिटेड को 225 एफपीवी (First-Person View) ड्रोन की आपूर्ति का ऑर्डर दिया है. यह सौदा कोई साधारण खरीद नहीं है, बल्कि कड़ी सुरक्षा जांच और 17,500 फीट जैसी अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सफल फील्ड ट्रायल के बाद हुआ है.

परीक्षण के दौरान इन ड्रोन्स की उड़ान क्षमता, सटीकता, रफ्तार और कठिन मौसम में टिके रहने की ताकत को परखा गया, जिसमें यह पूरी तरह खरे उतरे.

निगरानी से लेकर सटीक हमले में कारगर

आज के समय में छोटे और FPV ड्रोन दुश्मन के ठिकानों की निगरानी करने, सटीक निशाना साधने और दुर्गम पहाड़ियों में पलक झपकते हमला करने में बेहद कारगर साबित हो रहे हैं. कंपनी के अनुसार, इन ड्रोन्स में इन-हाउस विकसित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि सैन्य अभियानों की जरूरत के हिसाब से इसके सिस्टम में कभी भी बदलाव किया जा सकता है.

कंपनी सिर्फ ड्रोन ही नहीं सप्लाई करेगी, बल्कि सेना के जवानों को ऑपरेटर ट्रेनिंग, मेंटेनेंस और टेक्निकल सपोर्ट भी मुहैया कराएगी.

बटालियन स्तर पर तैनात ‘ड्रोन वॉरियर्स’

भारतीय सेना अब ड्रोन तकनीक को केवल बड़े मुख्यालयों तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि इसे सीधे धरातल पर यानी बटालियन स्तर पर शामिल कर रही है. हाल के वैश्विक संघर्षों से सबक लेते हुए सेना ने अपनी करीब 400 इन्फैंट्री बटालियनों में से हर एक में ‘अशनी’ नाम से एक समर्पित ड्रोन प्लाटून तैयार की है.

हर प्लाटून में 20 से 25 प्रशिक्षित सैनिक शामिल हैं, जो FPV अटैक ड्रोन, लॉइटरिंग म्यूनिशन (आत्मघाती ड्रोन) और रसद पहुंचाने वाले ड्रोन्स को चलाने में महारत हासिल कर चुके हैं. 17,500 फीट की ऊंचाई पर इन ड्रोन्स की सफल तैनाती से लद्दाख और अरुणाचल जैसी बर्फीली सीमाओं पर देश की सुरक्षा चक्र और अभेद्य हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

6 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

18 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

31 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

33 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

46 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

46 minutes ago