भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है, जिसमें राजौरी में भारतीय सैनिकों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी क्षेत्र के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई है. सूत्रों के अनुसार, यह विरोध 8 फरवरी को नियंत्रण रेखा (LoC) के केरी सेक्टर में संदिग्ध आतंकियों द्वारा भारतीय सेना की टुकड़ी पर गोलीबारी के बाद दर्ज कराया गया.
भारतीय सेना ने इस हमले को लेकर पाकिस्तान से स्पष्टीकरण मांगा है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान के सीमा पार से आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने के प्रमाण लगातार मिलते रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उकसावे की स्थिति में सख्त जवाब दिया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
विकास अब्रोल-रिपोर्टर Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…
राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…
बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…