देश

कतर में भारतीय प्रवासियों ने की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ, कहा- आतंकवाद के खिलाफ भारत ने दिखाई ताकत और संयम

कतर में भारतीय प्रवासियों ने भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कदम की तारीफ की. भारतीय मूल के लोगों ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ऐसी संवेदनशील स्थिति में भी भारत ने बहुत संयम से काम लिया. भारत सरकार ने एक तीर से कई निशाने लगाए. जहां एक तरफ आतंकवादियों के गढ़ों को नेस्तनाबूद किया, वहीं दूसरी तरफ जब स्थिति संवेदनशील हुई, तो संयम का सहारा लिया.

कमलेश टिबड़ेवाल ने की भारत सरकार की तारीफ

कतर में पिछले 17 सालों से रह रहे भारतीय प्रवासी कमलेश टिबड़ेवाल ने पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से उठाए गए कदम की तारीफ की. कहा कि भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि अगर आप हम पर हमला करोगे, तो आपको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. लेकिन भारत ने यह भी साफ कर दिया है कि हम युद्ध नहीं चाहते हैं. हम शांति के पैरोकार हैं.

अगर छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’-एनआरआई

एनआरआई कुणाल सिंह ने भारत सरकार की तारीफ की.  उन्होंने कहा कि भारत ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि अगर कोई हमें छेड़ेगा, तो निश्चित रूप से हम उसे किसी भी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं. भारत सरकार का हमेशा से ही आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख रहा है और आगे भी रहेगा. हम किसी भी प्रकार से आतंकवाद को स्वीकार नहीं कर सकते हैं.

फेक नैरेटिव की भी खुली पोल

उन्होंने कहा, “हमें भारत सरकार की तरफ से बताया गया कि पूरी दुनिया में फेक नैरेटिव फैलाया जा रहा है. भारत सरकार की तरफ से कुछ और बताया जाता है, लेकिन पूरी दुनिया में इसे किसी और स्वरूप में प्रचारित किया जाता है. इसके पीछे एक बड़ा तंत्र काम कर रहा है. अगर हम चाहते हैं कि पूरी दुनिया में भारत को लेकर सही जानकारी पहुंचे, तो इसके लिए हमें इस तंत्र को पूरी तरह से समाप्त करना होगा. हमने देखा कि किस तरह से पाकिस्तान के साथ जब युद्ध की स्थिति बन गई थी, तो झूठी सूचनाओं को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा रहा था.”

भारत सरकार ने बहुत ही अच्छा कदम उठाया- राजेश सिंह

कतर में पिछले 25 सालों से रह रहे राजेश सिंह ने भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों की तारीफ की. कहा कि भारत सरकार ने बहुत ही अच्छा कदम उठाया. पूरी दुनिया को यह पता लगाना चाहिए कि अगर भारत को कोई छेड़ेगा, तो भारत उसे किसी भी कीमत पर छोड़ेगा नहीं. प्रवासी नागरिक अंग्रेज सिंह ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल की तरफ से हमें बताया गया कि भारत सरकार ने किस तरह से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. हमें जो चीजें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पता नहीं थीं, वो भी बताया गया.

सामरिक शक्ति का दिया संदेश

प्रवासी नागरिक लावा कृष्ण देवरायलु ने कहा कि भारत सरकार ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत कदम उठाकर अपनी सामरिक शक्ति का संदेश पूरी दुनिया को दिया है. भारत ने स्पष्ट कर दिया कि हम आतंकवाद को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं. अगर कोई हमें छेड़ेगा, तो हम उसे किसी भी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं.

पाकिस्तान के खिलाफ उठाना चाहिए सख्त कदम

पिछले 10 साल से कतर में रह रहीं अनु शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने अलग-अलग देशों में अपने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजकर अच्छा कदम उठाया है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाकर अच्छा काम किया है, क्योंकि पाकिस्तान अब अपनी सारी हदें पार कर चुका है. ऐसी स्थिति में उसके खिलाफ यह सख्त कदम उठाना चाहिए.

प्रतिनिधिमंडल ने दी ज़रूरी जानकारी

प्रवासी नागरिक विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि यहां पर बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैंय सभी लोगों में देशभक्ति की भावना है. लेकिन, सबसे बड़ी समस्या यह है कि आज की तारीख में नैरेटिव चल रहा है. इस वजह से हमें सही जानकारी नहीं मिल पाती है. ऐसी स्थिति में प्रतिनिधिमंडल भेजकर हमें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जिस तरह से जानकारी दी गई है, वो एक अच्छा कदम है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

23 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

35 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

59 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

59 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago