पीएम मोदी और अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दी जन्मदिन की बधाई.
Nitin Gadkari Birthday: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम मोदी (PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने नितिन गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी.
पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के उन्नयन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “मेरे कैबिनेट सहयोगी नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आपके निरंतर अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की प्रार्थना करता हूं, ताकि आप राष्ट्र की सेवा करते रहें.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, कर्मठ एवं जनप्रिय राजनेता, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. श्री सिद्धिविनायक, भगवान श्री गणेश जी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है.”
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा, “हमारे नेता, जो नए भारत के बुनियादी ढांचे की प्रगति को समर्पित हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके दीर्घ जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…