पीएम मोदी.
Pt.Jawaharlal Nehru Death Anniversary: पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की 61वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने पंडित नेहरू को याद भी किया.
पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि.”
कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम जो आज सोचते हैं और जो कार्रवाई करते हैं, उससे कल का हिंदुस्तान बनता है. पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) ने एक ऐसे भारत का सपना देखा जो विज्ञान और तकनीक के सहारे आगे बढ़े और आधुनिक विश्व का मुकाबला करे. इसके लिए उन्होंने दर्जनों शैक्षिक, वैज्ञानिक, औद्योगिक, तकनीकी, सामाजिक और आर्थिक संस्थानों की नींव रखी, जो आज भारत की रीढ़ हैं और हमारी प्रगति के स्तंभ के रूप में भारत को मजबूती दे रहे हैं. उनके महान योगदान को देश हमेशा याद रखेगा. आधुनिक भारत के निर्माता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं नमन.”
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज मना रहे अपना 68वां जन्मदन, पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई
इससे पहले, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंडित नेहरू को याद करते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने वाले, हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती.”
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन. सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए, नेहरू ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी. सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है. हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे.”
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के 4 वर्ष…
Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में मामलों की सुनवाई के लिए नया और समान…
सुप्रीम कोर्ट ने पादरी अंकुर योसेफ नरूला और उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई से…