देश

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में चल रही भारत की परियोजनाओं के बारे में बताई ये बड़ी बात

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में चल रही भारत की परियोजनाओं के बारे में एक बयान जारी किया है और बड़ी जानकारी शेयर की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि ‘बांग्लादेश में जो हमारे प्रोजेक्ट चल रहे हैं उनको मौजूदा परिस्थितियों के चलते स्थगित कर दिया गया है.’

मालूम हो कि बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के चलते बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था. फिलहाल वह भारत में सुरक्षित स्थान पर रह रही हैं. इसी के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा जारी है और राजनीतिक उथल-पुथल दिखाई दे रहा है. हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमलों की ख़बरें सामने आ रही हैं. फिलहाल बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है लेकिन भारत अभी भी स्थितियों के स्थिर होने का इंतज़ार कर रहा है.

ये भी पढ़ें-Punjab: अकाल तख्त ने धार्मिक कदाचार के लिए सुखबीर बादल को घोषित किया ‘तनखैया’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस सम्बंध में बयान दिया है और कहा है कि “क्योंकि बहुत सारी विकास की परियोजनाओं में वहां जो कुछ लोग काम कर रहे थे, उनको वापस आना पड़ा है. कई अन्य कारणों से भी ये परियोजनाएं रुक गई हैं.” रणधीर जायसवाल ने आगे बताया है कि जब हालात बेहतर होंगे, क़ानून व्यवस्था बहाल होगी, फिर वहां की सरकार से बातचीत कर देखा जाएगा कि इसको कैसे फिर से आगे ले जाया जाए. अभी की यही स्थिति है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

4 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

5 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

5 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago