Operation Sindhu
Operation Sindhu: ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते संघर्ष के चलते भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ नामक एक विशेष निकासी अभियान शुरू किया है. बीते कुछ दिनों से भारत सरकार स्थिति पर नज़र बनाए हुए थी और अब हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.
ऑपरेशन सिंधु के पहले चरण में भारतीय दूतावास ने 110 भारतीय छात्रों को उत्तरी ईरान से सुरक्षित निकालकर 17 जून को अर्मेनिया में प्रवेश कराया. ये छात्र सड़क मार्ग से अर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंचे, जहां भारतीय मिशनों की निगरानी में उनकी व्यवस्था की गई. ये छात्र 18 जून को दोपहर 2:55 बजे एक विशेष उड़ान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए और 19 जून की तड़के भारत पहुंचेंगे.
भारत सरकार ने इस निकासी अभियान में सहयोग के लिए ईरान और अर्मेनिया की सरकारों का आभार व्यक्त किया है. साथ ही विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और हित हमेशा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहे हैं. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास लगातार युद्धग्रस्त इलाकों से भारतीयों को अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्रों में भेज रहा है, ताकि उन्हें सुरक्षित देश वापस लाया जा सके.
ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में स्थापित 24×7 कंट्रोल रूम से संपर्क में रहें. इसके लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सऐप नंबर्स भी जारी किए गए हैं.
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क के लिए कॉल नंबर +98 9128109115, +98 9128019109 और व्हाट्सऐप नंबर +98 9010444557, +98 9015993320, +91 8086871709 जारी किए गए हैं. इसके अलावा बंदर अब्बास और ज़ाहेदान के लिए भी स्थानीय संपर्क नंबर दिए गए हैं. भारत में स्थित 24×7 कंट्रोल रूम के लिए टोल फ्री नंबर 1800118797 और अन्य संपर्क नंबर +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905 हैं. कंट्रोल रूम का व्हाट्सऐप नंबर +91-9968291988 और ईमेल आईडी situationroom@mea.gov.in है.
यह ऑपरेशन भारतीय विदेश नीति की उस प्राथमिकता को दर्शाता है, जिसमें सरकार किसी भी संकट में विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और वापसी को सर्वोपरि मानती है.
– भारत एक्सप्रेस
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…
BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…