Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Operation Sindhu

एस. जयशंकर ने ईरान की सहायता को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में ईरान का सहयोग सराहनीय है. भारत ने क्षेत्र में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए व्यापक स्तर पर राजनयिक प्रयास किए हैं.

24 जून को विशेष विमान के जरिए 281 भारतीय नागरिकों के साथ-साथ 3 श्रीलंकाई और 2 नेपाली नागरिकों को भी सुरक्षित दिल्ली लाया गया. यह ‘ऑपरेशन सिंधु’ की 11वीं उड़ान थी. इस उड़ान के बाद कुल 2,576 भारतीयों को संघर्षग्रस्त ईरान से सुरक्षित निकाला जा चुका है.

Operation Sindhu: ऑपरेशन सिंधु के तहत भारतीय नागरिकों को लेकर अब तक सात फ्लाइट दिल्ली पहुंच चुकी है. रविवार को विशेष विमान से 311 लोगों को वापस लाया गया है. अब तक कुल 1,428 लोगों को ईरान से वापस लाया गया है.

जब पश्चिम एशिया एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर खड़ा है, भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘ऑपरेशन सिंधु’ की शुरुआत की है. यह विशेष राहत मिशन ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए शुरू किया गया है, जहां हालिया दिनों में इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चरम पर पहुंच गया है.

सिद्धार्थनगर जिले के हल्लौर कस्बे के 17 लोगों में से कुछ धार्मिक शिक्षा के लिए ईरान गए थे, जबकि कुछ जियारत के लिए गए थे. हालांकि, ईरान और इजरायल के बीच युद्ध जैसे हालात और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने के कारण सभी लोग भारत वापस नहीं लौट सके हैं.

Operation Sindhu: ईरान में रह रहे छात्रों को लेकर पहली उड़ान गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंची. इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच तेहरान में रह रहे भारतीय छात्रों वहां से निकाला गया. 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ये एयरलिफ्ट किया गया है.

Operation Sindhu: ऑपरेशन सिंधु के पहले चरण में भारतीय दूतावास ने 110 भारतीय छात्रों को उत्तरी ईरान से सुरक्षित निकालकर 17 जून को अर्मेनिया में प्रवेश कराया. ये छात्र सड़क मार्ग से अर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंचे, जहां भारतीय मिशनों की निगरानी में उनकी व्यवस्था की गई.