Bharat Express DD Free Dish

Operation Sindhu: भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन सिंधु’, ईरान से भारतीय नागरिकों की निकासी शुरू

Operation Sindhu: ऑपरेशन सिंधु के पहले चरण में भारतीय दूतावास ने 110 भारतीय छात्रों को उत्तरी ईरान से सुरक्षित निकालकर 17 जून को अर्मेनिया में प्रवेश कराया. ये छात्र सड़क मार्ग से अर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंचे, जहां भारतीय मिशनों की निगरानी में उनकी व्यवस्था की गई.

Operation Sindhu

Operation Sindhu

Operation Sindhu: ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते संघर्ष के चलते भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ नामक एक विशेष निकासी अभियान शुरू किया है. बीते कुछ दिनों से भारत सरकार स्थिति पर नज़र बनाए हुए थी और अब हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

ऑपरेशन सिंधु के पहले चरण में भारतीय दूतावास ने 110 भारतीय छात्रों को उत्तरी ईरान से सुरक्षित निकालकर 17 जून को अर्मेनिया में प्रवेश कराया. ये छात्र सड़क मार्ग से अर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंचे, जहां भारतीय मिशनों की निगरानी में उनकी व्यवस्था की गई. ये छात्र 18 जून को दोपहर 2:55 बजे एक विशेष उड़ान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए और 19 जून की तड़के भारत पहुंचेंगे.

ईरान और अर्मेनिया का भारत ने जताया आभार

भारत सरकार ने इस निकासी अभियान में सहयोग के लिए ईरान और अर्मेनिया की सरकारों का आभार व्यक्त किया है. साथ ही विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और हित हमेशा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहे हैं. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास लगातार युद्धग्रस्त इलाकों से भारतीयों को अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्रों में भेज रहा है, ताकि उन्हें सुरक्षित देश वापस लाया जा सके.

ईरान में मौजूद भारतीयों को दी गई अहम सलाह

ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में स्थापित 24×7 कंट्रोल रूम से संपर्क में रहें. इसके लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सऐप नंबर्स भी जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- G7 Summit: PM मोदी ने दिया आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ ‘सख्त कार्रवाई’ पर जोर, कहा — पहलगाम अटैक पूरी मानवता पर हमला था

इन नंबरों पर करें संपर्क

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क के लिए कॉल नंबर +98 9128109115, +98 9128019109 और व्हाट्सऐप नंबर +98 9010444557, +98 9015993320, +91 8086871709 जारी किए गए हैं. इसके अलावा बंदर अब्बास और ज़ाहेदान के लिए भी स्थानीय संपर्क नंबर दिए गए हैं. भारत में स्थित 24×7 कंट्रोल रूम के लिए टोल फ्री नंबर 1800118797 और अन्य संपर्क नंबर +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905 हैं. कंट्रोल रूम का व्हाट्सऐप नंबर +91-9968291988 और ईमेल आईडी [email protected] है.

यह ऑपरेशन भारतीय विदेश नीति की उस प्राथमिकता को दर्शाता है, जिसमें सरकार किसी भी संकट में विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और वापसी को सर्वोपरि मानती है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read