देश

‘याचना नहीं अब रण होगा’—भारतीय नौसेना ने वीडियो शेयर कर दिखाई युद्ध की तैयारी, दिया शक्ति और संकल्प का संदेश

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया है. यह 44 सेकंड का वीडियो नौसेना की ताकत, तैयारी और युद्ध कौशल को दिखाता है. वीडियो के साथ नौसेना ने लिखा, “हिम्मत हमारी दिशा है और कर्तव्य हमारा पथ. #IndianNavy शांति की रक्षा करने और हर खतरे से निपटने के लिए हर समय तैयार है.”

वीडियो की शुरुआत एक नौसैनिक जहाज के डेक की क्लोज-अप तस्वीर से होती है, फिर इसमें हेलिकॉप्टर उड़ान, मिसाइल और युद्ध अभ्यास जैसे सीन दिखते हैं. ये सभी दृश्य बताते हैं कि भारतीय नौसेना किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

वीडियो में मशहूर कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कविता ‘रश्मिरथी’ की पंक्तियां सुनाई देती हैं. यह वही कविता है जो महाभारत युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण ने कौरवों को चेतावनी स्वरूप कही थी—”याचना नहीं अब रण होगा.” इस संदेश के जरिए यह बताया गया है कि अब भारत केवल बातचीत नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई पर विश्वास करता है.

यहां देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- आतंक को पनाह देने वाले देश से कोई रिश्ता नहीं, वाराणसी में पाकिस्‍तान और तुर्की की शव यात्रा निकाली

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

18 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

21 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

36 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

36 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

37 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

51 minutes ago