भारतीय नौसेना का युद्धपोत INSShardul और लॉन्ग रेंज मैरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट P8I इंडोनेशिया के बाली में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2025 में भाग ले रहे हैं. यह प्रतिष्ठित बहुपक्षीय नौसैनिक आयोजन 15 से 22 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम की समीक्षा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति करेंगे, जिसमें विभिन्न देशों की नौसेनाओं की भागीदारी होगी.
भारतीय नौसेना इस दौरान कई उच्च-स्तरीय बैठकों और गतिविधियों में भाग लेगी, जिनमें इंटरनेशनल मैरीटाइम सिक्योरिटी संगोष्ठी और टैक्टिकल फ्लोर गेम्स शामिल हैं. इसके अलावा, भारतीय नौसेना के जवान सिटी परेड, बेबी टर्टल रिलीज, कोरल और मैंग्रोव प्लांटेशन और बीच क्लीनिंग जैसी बहुराष्ट्रीय गतिविधियों में भी भाग लेंगे.
इन पहलों के माध्यम से भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक समुद्री सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…