भारतीय रेलवे ने सर्दियों और त्योहारों की छुट्टियों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. 6 से 9 दिसंबर 2025 तक देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए एक साथ दर्जनों स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. इससे लाखों यात्रियों को आसानी होगी.
उत्तर पश्चिम रेलवे 8 दिसंबर को खड़की से हिसार के लिए ट्रेन 04726 और 7 दिसंबर को दुर्गापुरा से बांद्रा टर्मिनस के लिए ट्रेन 09729 चलाएगा. वापसी में 8 दिसंबर को बांद्रा से दुर्गापुरा ट्रेन 09730 चलेगी.
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज और नई दिल्ली के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा – 02417/02418 (6 और 8 दिसंबर) तथा 02275/02276 (7 दिसंबर).
6 दिसंबर को नई दिल्ली से उधमपुर तक वंदे भारत स्पेशल 02439 और वापसी में 02440 चलेगी. इससे दिल्ली-जम्मू-कश्मीर की यात्रा तेज और आरामदायक हो जाएगी. लंबी दूरी के लिए 6 दिसंबर को नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 04002 और 7 दिसंबर को वापसी 04001 चलेगी. वहीं 6 दिसंबर को हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम तक स्पेशल 04080 रवाना होगी.
दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन के बीच भीड़ को कम करने के लिए 7 दिसंबर को दुर्ग से ट्रेन 08760 और 8 दिसंबर को वापसी में 08761 चलेगी.
ये सभी ट्रेनें सीमित फेरे की हैं, इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि जल्दी से जल्दी टिकट बुक कर लें. रेलवे ने कहा है कि ये ट्रेनें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर चलाई जा रही हैं. घर जाने वालों के लिए यह सबसे बड़ी खुशखबरी है.
-भारत एक्सप्रेस
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों…