देश

रेलवे में रोज परोसे जाते हैं 16 लाख खाने, रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने लोकसभा में दी जानकारी

भारतीय रेलवे हर दिन 16 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराता है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि इस विशाल संख्या में भोजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेलवे लगातार सुधार के प्रयास कर रहा है.

रेल मंत्री ने बताया कि ट्रेनों में भोजन की गुणवत्ता और सफाई बनाए रखने के लिए रेलवे ने निर्देश जारी किए हैं. अब केवल नामित बेस किचन से ही भोजन की आपूर्ति की जाएगी. इसके लिए ट्रेनों को सर्विस लोकेशनों से जोड़ा गया है और मार्ग के अनुसार क्लस्टर बनाए गए हैं. इन बेस किचन में उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.

रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने मौजूदा नीति के तहत इन ट्रेनों के क्लस्टर आधारित टेंडर जारी किए हैं. टेंडर प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई और सबसे अधिक बोली लगाने वाले पात्र निविदाकारों को अनुबंध दिया गया. कुल 168 क्लस्टर के लिए 653 बोलियां प्राप्त हुईं.

कैसे बांटे गए क्लस्टर?

रेल मंत्री के अनुसार, क्लस्टर को दो भागों में बांटा गया है:

क्लस्टर A – इसमें प्रीमियम प्रीपेड ट्रेनें और पैंट्री कार वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.

क्लस्टर B – इसमें पैंट्री कार वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें और ट्रेन साइड वेंडिंग (TSV) वाली ट्रेनें शामिल हैं.

बेस किचन से होगी भोजन आपूर्ति

देशभर में 717 बेस किचन स्थापित किए जा चुके हैं, जहां से ट्रेनों में भोजन की आपूर्ति होगी. ये किचन आधुनिक उपकरणों से लैस हैं ताकि कच्चे माल की गुणवत्ता, पैकेजिंग और स्टॉक का उचित प्रबंधन किया जा सके.

क्लस्टर आधारित टेंडरिंग को लेकर 17 सिविल केस हाई कोर्ट में दर्ज हुए थे. इनमें से 14 मामलों में रेलवे/IRCTC के पक्ष में फैसला आया, जबकि तीन मामले अभी भी अदालत में लंबित हैं.

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे को विभिन्न हितधारकों, जनप्रतिनिधियों और कैटरिंग एसोसिएशनों से लगातार सुझाव और शिकायतें मिलती रहती हैं. रेलवे इन शिकायतों की समीक्षा कर उचित कार्रवाई करता है ताकि सेवाओं में सुधार हो सके.


ये भी पढ़ें- Defence News: रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया नीति के तहत ₹1.27 लाख करोड़ का रिकॉर्ड उत्पादन और निर्यात में 30 गुना वृद्धि


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

10 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

35 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

45 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

60 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago