देश

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.05 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा 630 अरब डॉलर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 31 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 630.607 अरब डॉलर हो गया है. यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई. पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.574 अरब डॉलर बढ़कर 629.557 अरब डॉलर हो गया था.

केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया कि हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व 1.1242 अरब डॉलर बढ़कर 70.893 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. स्पेशल ड्राइंग राइट्स (एसडीआर) 29 मिलियन डॉलर बढ़कर 17.889 अरब डॉलर पर पहुंच गए हैं. हालांकि, इस दौरान देश की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रिजर्व पोजीशन 14 मिलियन डॉलर गिरकर 4.141 अरब डॉलर पर आ गई है. पिछले साल सितंबर में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था.

नवंबर 2024 में RBI ने 8 टन सोना खरीदा

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने नवंबर 2024 में 8 टन सोना खरीदा है. आरबीआई के अलावा दुनिया के अन्य केंद्रीय बैंकों ने इस दौरान सामूहिक रूप से 53 टन गोल्ड खरीदा है. आरबीआई (RBI) अन्य केंद्रीय बैंकों की तरह ही सुरक्षित संपत्ति समझी जाने वाली गोल्ड में निवेश कर रहा है. गोल्ड को अधिक मात्रा में खरीदने की वजह महंगाई के खिलाफ हेजिंग करना और विदेशी मुद्रा के जोखिम को कम करना है. विशेषकर ऐसे समय जब दुनिया में अस्थिरता बढ़ रही हो.

आरबीआई रुपये में अस्थिरता को नियंत्रित करने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग करता है. जब भी डॉलर के मुकाबले रुपये पर दबाव देखने को मिलता है तो आरबीआई मार्केट में डॉलर बेचकर रुपये की स्थिति मजबूत करता है. इसके अलावा सेंट्रल बैंक ने वित्तीय बाजारों के व्यापार और निपटान समय की व्यापक समीक्षा करने के लिए नौ सदस्यीय कार्य समूह का गठन किया है.


ये भी पढ़ें: भारतीय स्नातकों की रोजगार क्षमता 10 वर्षों में 33.9 प्रतिशत बढ़कर 54.8 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

51 seconds ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

1 minute ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

13 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

18 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

21 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

56 minutes ago