खेल

Hitman Rohit Sharma ने 16 महीनों के बाद लगाया 32वां शतक, भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में भी हराया

India England 2nd ODI: कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे एक द‍िवसीय मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 का स्कोर खड़ा किया था, जिसे भारत ने 44.3 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है.

इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और और जो रूट ने अर्धशतकीय पारी खेली. रूट के 69 और डकेट के 65 रनों की बदौलत इंग्लैंड की टीम 304 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई. इसके अलावा लिविंगस्टोन ने बी 41 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर फेंक कर 3 विकेट झटक लिए. इसके अलावा शमी, हर्षित राना, वरूण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने भी एक-एक विकेट लिए.

ओपनरों की तेज शतकीय साझेदारी

बैंटिग करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ 119 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे में 16 महीने से जारी शतकों का सूखा समाप्त किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने एक तेज शतकीय साझेदारी से मजबूत शुरुआत दी. गिल के 65 रनों  की पारी के बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने भी बढिया मोर्चा संभाला. अय्यर के 44 और पटेल के 41 रनों की पारी के बाद भारत कि लिए लक्ष्य बौना हो गया. जिसे भारत ने 33 बॉल रहते ही हासिल कर लिया.

रोहित शर्मा का यह 49वां अंतरराष्ट्रीय शतक है. इसके साथ वह राहुल द्रविड़ (48) को पीछे छोड़कर इस मामले में तीसरे भारतीय बन गए हैं. उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर (100) और विराट कोहली (81) हैं. रोहित ने पिछला वनडे शतक 11 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

28 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

28 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

31 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

47 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

48 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

1 hour ago