आस्था

मीन राशि के जातकों को मिलेगी सफलता! जानें अपना साप्ताहिक राशिफल (10 फरवरी से 16 फरवरी 2025)

लग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी. इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है. आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा. और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

मेष लग्नराशि

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ अच्छे व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं. हफ्ते के मध्य में आपको कुछ सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. धन संबंधी मामलों के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा. आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे.

आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है. कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है.

वृषभ लग्नराशि

इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआत में कामधंधे से संबंधित कुछ परेशानी मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद संभव हैं. हफ्ते के मध्य भाग में अपनी सेहत का ध्यान रखें. अचानक धन लाभ के योग रहेंगे. आपके खर्च में वृद्धि बनी रहेगी. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है.

प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ आपको मिल सकते हैं. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता शुभ फल देने वाला रहेगा.

मिथुन लग्नराशि

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को धन का लाभ मिल सकता है. कुछ व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते हैं. शत्रु पक्ष से आपको थोड़ा सचेत बने रहने की सलाह रहेगी. कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. व्यापारिक वर्ग को व्यापार में वृद्धि मिल सकती है.

सेहत का ध्यान रखें. दैनिक जीवन में अपनी वाणी पर ध्यान रखें.

कर्क लग्नराशि

इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा मेहनत वाला बना रह सकता है. संतान की सेहत का ध्यान रखें. आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी.

आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल बनी रह सकती है. आपका मन किसी बात को लेकर परेशान बना रह सकता है.

सिंह लग्नराशि

इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा रहेगा. आपको अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है. सेहत को लेकर भी आपको थोड़ा सतर्क बने रहने की जरूरत रहेगी. धन संबंधी लाभ आपको मिल सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा.

संतान संबंधी शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं. धार्मिक ग्रंथों में आपकी रुचि बढ़ेगी.

कन्या लग्नराशि

इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को आलस्य की अधिकता परेशान कर सकती है. संतान के साथ आपके मनमुटाव संभव हैं. छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला बना रहेगा. कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है. आपके जीवनसाथी को कोई लाभ मिल सकता है.

प्रेम प्रसंग के मामलों में कोई नकारात्मक परिणाम आपको मिल सकते हैं. दैनिक बोलचाल में अपनी भाषा का ध्यान रखें.

तुला लग्नराशि

इस सप्ताह तुला राशि के जातकों की शुरुआत अच्छी रहेगी. पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं. आपको अपनी वाणी पर संयम रखना लाभ देगा. हफ्ते के मध्य में कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा रहेगा. पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं.

धन संबंधी समस्याएं आपकी दूर होंगी. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे परिणाम दे सकता है. नकारात्मक विचारों से दूर रहें.

वृश्चिक लग्नराशि

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित दौड़-भाग बनी रह सकती है. आपका मन किसी अज्ञात भय के कारण परेशान हो सकता है. धन संबंधी मामलों में आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों तथा सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा.

संतान के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. दैनिक कार्यों को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी.

धनु लग्नराशि

इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है. आपके खर्च अधिक मात्रा में बने रह सकते हैं. कामकाज से संबंधित मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है. अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है.

पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें. भाग्य आपके लिए सफलता के नए मार्ग खोल सकता है.

मकर लग्नराशि

इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलेंगे. जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा, किंतु उनकी सेहत आपको कुछ परेशान कर सकती है. छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला बना रहेगा. संतान के साथ मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें. अचानक कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है.

यात्रा के योग रहेंगे. सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है. व्यर्थ के कार्यों से दूर बने रहने की सलाह रहेगी.

कुंभ लग्नराशि

यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपको कुछ दिक्कतें मिल सकती हैं. कामकाज को लेकर आपको लोगों का सहयोग कम मिलेगा. हफ्ते के मध्य भाग में आपको अच्छा धन का लाभ मिल सकता है. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा.

प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको सफलता मिलेगी. हफ्ते का अंतिम भाग कुछ खर्च वाला हो सकता है.

मीन लग्नराशि

यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए थोड़ा परिश्रम वाला बना रह सकता है. कामकाज से संबंधित आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं. आलस्य से दूर बने रहने की सलाह रहेगी. छात्र वर्ग का मन अपने कार्यों से भटक सकता है.

क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें. लाभ को लेकर स्थिति बनी रहेगी. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. कामकाज से संबंधित दौड़-भाग बनी रह सकती है. भाई-बहनों के साथ तालमेल बना कर चलना उचित रहेगा.

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है. ये समस्त राशिफल सामान्य हैं. किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है.)

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago